लाइव न्यूज़ :

'संसद के शीतकालीन सत्र में राम मंदिर पर विधेयक किया जाएगा पेश' 

By भाषा | Updated: November 23, 2018 20:42 IST

बलिया जिले के सिकंदरपुर में शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत में सलेमपुर से सांसद कुशवाहा ने कहा कि राम मंदिर को लेकर हो रहा आंदोलन इस बार निर्णायक मुकाम तक पहुंचेगा।

Open in App

भाजपा सांसद रवींद्र कुशवाहा ने शुक्रवार को कहा कि संसद के शीतकालीन सत्र में राम मंदिर से संबंधित विधेयक निश्चित रूप से पेश होगा और यदि विधेयक राज्यसभा में बहुमत न होने के कारण पारित नहीं हो पाया तो अध्यादेश के जरिए मंदिर निर्माण का रास्ता साफ होगा।

बलिया जिले के सिकंदरपुर में शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत में सलेमपुर से सांसद कुशवाहा ने कहा कि राम मंदिर को लेकर हो रहा आंदोलन इस बार निर्णायक मुकाम तक पहुंचेगा।

उन्होंने राम मंदिर को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि 11 दिसंबर से शुरू होने जा रहे संसद के शीतकालीन सत्र में निश्चित रूप से राम मंदिर से जुड़ा विधेयक पेश होगा। संसद में विधेयक पेश होने पर बहस से जनता देख लेगी कि कौन सी राजनीतिक पार्टी मंदिर के पक्ष और कौन इसके विरोध में है। 

कुशवाहा ने यह भी कहा कि लोकसभा में भाजपा के पास बहुमत होने के कारण यह पारित हो जाएगा, लेकिन राज्यसभा में पास होगा या नहीं, यह अभी तय नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में यह विधेयक पारित नहीं हो पाया तो सरकार अध्यादेश के जरिए मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेगी ।

इधर, शिवसेना ने शुक्रवार को बीजेपी से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर अध्यादेश लाने और तारीख की घोषणा करने के लिए कहा। शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के एक संपादकीय में लिखा, 'सत्ता में बैठे लोगों को शिवसैनिकों पर गर्व होना चाहिए जिन्होंने रामजन्मभूमि में बाबर राज को खत्म कर दिया। शिवसेना ने कहा कि वह चुनाव के दौरान न तो भगवान राम के नाम पर वोटों की भीख मांगती है और न ही जुमलेबाजी करती है।' 

संपादकीय में लिखा है, 'हमारे अयोध्या दौरे को लेकर खुद को हिंदुत्व समर्थक कहने वालों के पेट में दर्द क्यों हो रहा है? हम राजनीतिक मकसद से वहां नहीं जा रहे हैं।' शिवसेना ने दावा किया कि उसने 'चलो अयोध्या' का नारा नहीं दिया है। अयोध्या किसी की निजी जगह नहीं है। शिवसैनिक वहां भगवान राम के दर्शन करने जा रहे हैं।' 

टॅग्स :राम मंदिरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अयोध्याउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप