लाइव न्यूज़ :

Ram Mandir Inauguration: वेंकटेश प्रसाद को मिला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण, कहा- 'अभिलाषा थी कि मेरे जीवनकाल में राम मंदिर बने'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: January 2, 2024 14:27 IST

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण पाकर वेंकटेश प्रसाद गदगद हैं। इसके बारे में उन्होंने एक्स पर लिखा कि ये उनके जीवन की अभिलाषा थी कि उनके जीवनकाल में ही राम मंदिर का निर्माण संपन्न हो जाए।

Open in App
ठळक मुद्देराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण पाकर वेंकटेश प्रसाद गदगद22 जनवरी के समारोह के लिए तैयारियां जोरों पर हैं,प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई बड़े नाम शामिल होंगे

Ayodhya Ram temple Inauguration invitations: अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। इसके लिए मंदिर ट्रस्ट की तरफ से देशभर की मशहूर और गणमान्य हस्तियों को निमंत्रण भेजे जा रहे हैं। इस कड़ी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। 

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण पाकर वेंकटेश प्रसाद गदगद हैं। इसके बारे में उन्होंने एक्स पर लिखा कि ये उनके जीवन की अभिलाषा थी कि उनके जीवनकाल में ही राम मंदिर का निर्माण संपन्न हो जाए।

वेंकटेश प्रसाद ने लिखा, "यह आशा और अभिलाषा थी कि मेरे जीवनकाल में राम मंदिर का अभिषेक हो। क्या क्षण है, न केवल 22 जनवरी को अभिषेक हो रहा है, बल्कि मेरे जीवनकाल में भारत के सबसे महान क्षण में शामिल होने का सौभाग्य और आशीर्वाद भी प्राप्त हो रहा है। आमंत्रण के लिए धन्यवाद। जय श्री राम।" 

बता दें कि 22 जनवरी के समारोह के लिए तैयारियां जोरों पर हैं, जिसमें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई बड़े नाम शामिल होंगे। भगवान राम की मूर्ति की 'प्राण प्रतिष्ठा' या अभिषेक समारोह 22 जनवरी, 2024 को दोपहर 12:20 बजे निर्धारित है। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के अनुसार समारोह में लगभग 4,000 संतों और 2,200 अन्य मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। काशी विश्वनाथ, वैष्णो देवी जैसे प्रमुख मंदिरों के प्रमुखों और धार्मिक और संवैधानिक संस्थानों के प्रतिनिधियों, आध्यात्मिक नेता दलाई लामा, केरल की माता अमृतानंदमयी, योग गुरु बाबा रामदेव को भी आमंत्रित किया गया है।

बॉलीवुड से रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर, अक्षय कुमार, रजनीकांत, संजय लीला भंसाली, चिरंजीवी, मोहनलाल, धनुष, ऋषभ शेट्टी, मधुर भंडारकर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अजय देवगन, सनी देओल, प्रभास और यश को निमंत्रण भेजा गया है। टाइगर श्रॉफ और आयुष्मान खुराना के भी अतिथि सूची का हिस्सा होने की उम्मीद है। 

लोकप्रिय टीवी धारावाहिक रामायण में राम और सीता की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया टोपीवाला को भी आमंत्रित किया गया है। प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी, गौतम अडानी और रतन टाटा को आमंत्रित किया गया है।

टॅग्स :राम जन्मभूमिअयोध्याराम मंदिरनरेंद्र मोदीवेंकटेश प्रसाद
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की