लाइव न्यूज़ :

2019 लोकसभा चुनाव से पहले शुरू हो जाएगा अयोध्या में राम मंदिर निर्माणः अमित शाह

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 14, 2018 11:57 IST

चुनाव नजदीक आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने एकबार फिर राम मंदिर राग शुरू कर दिया है।

Open in App

हैदराबाद, 14 जुलाईः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि 2019 चुनाव से पहले अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। शुक्रवार को हैदराबाद में पार्टी मीटिंग में उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण में आ रही अड़चनों को चुनाव से पहले दूर किया जाएगा। बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पेरेला सेखर्जी ने मीडिया को इस मीटिंग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मीटिंग में अमित शाह ने भरोसा जताया है कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा।

अमित शाह ने आज पार्टी की तेलंगाना इकाई के नेताओं से कहा कि वे अगले वर्ष होने वाले लोकसभा और तेलंगाना विधानसभा चुनावों में पर्याप्त सीटें जीतने पर ध्यान केंद्रित करें। शाह राज्य में चुनाव रणनीति पर चर्चा के लिए शहर की दिनभर की यात्रा पर पहुंचे थे। तेलंगाना विधानसभा में भाजपा की मात्र पांच सीटें हैं जबकि राज्य से उसका मात्र एक लोकसभा सांसद हैं।

यह भी पढ़ेंः- आंध्र प्रदेश के बागी पूर्व मुख्यमंत्री ने की कांग्रेस में 'घरवापसी', इस तरह पहुंचाएंगे राहुल गांधी को फायदा!

अमित शाह के राम मंदिर से जुड़े बयान को स्पष्ट करते हुए एनआर राव ने कहा भाजपा राम मंदिर के लिए प्रतिबद्ध है। लेकिन यह मामला इस वक्त न्यायालय में विचाराधीन है। अमित शाह ने व्यक्तिगत इच्छा जाहिर की है कि चुनाव से पहले राम मंदिर निर्माण शुरू होना चाहिए। लेकिन परिस्थितियां कोर्ट के फैसले पर निर्भर करेंगी।

अमित शाह भाजपा की प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेताओं से मिले और साथ ही उन लोगों से भी मुलाकात की जो पार्टी के लिए पूर्णकालिक आधार पर काम कर रहे हैं। प्रदेश भाजपा महासचिव जी पी रेड्डी ने संवाददताओं से कहा, ‘‘अमित शाह जी ने पार्टी को 17 संसदीय और 119 विधानसभा क्षेत्रों में (चुनाव लड़ने के लिए) तैयार करने के संबंध में दिशानिर्देश दिये।’’

यह भी पढ़ेंः- मध्यप्रदेश की BJP सरकार के ‘कुशासन’ से मुक्ति दिलाएं, कमलनाथ ने भगवान शिव को लिखा ‘खुला पत्र’

रेड्डी ने एक सवाल के उत्तर में कहा कि शाह ने समय से पहले चुनाव के संबंध में कोई संदेश नहीं दिया (जिसकी कुछ वर्गों द्वारा अटकलें लगायी जा रही हैं)। इससे पहले प्रदेश भाजपा इकाई ने भाजपा अध्यक्ष शाह का उनके यहां बेगमपेट हवाई अड्डा पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया।

PTI-Bhasha Inputs

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :राम मंदिरअमित शाहलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील