लाइव न्यूज़ :

Ram Mandir Ayodhya: मंदिर आंदोलन के नायक लालकृष्ण आडवाणी नहीं जा रहे हैं अयोध्या, जानिए क्या है वजह

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 22, 2024 10:42 IST

राम मंदिर आदोलन के नायक लालकृष्ण आडवाणी मंदिर समारोह में भाग लेने के लिए अयोध्या नहीं जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमंदिर आदोलन के नायक लालकृष्ण आडवाणी समारोह में भाग लेने के लिए अयोध्या नहीं जा रहे हैंदिग्गज भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी अत्यधिक ठंड के कारण आज 'प्राण प्रतिष्ठा' में शामिल नहीं होंगेआडवाणी ने राम मंदिर के लिए 25 सितंबर 1990 को सोमनाथ से अयोध्या के लिए रथयात्रा निकाली थी

नई दिल्ली: देश आज रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए खुशियां मना रहा है। इस बीच खबर आ रही है कि राम मंदिर आदोलन के नायक लालकृष्ण आडवाणी मंदिर समारोह में भाग लेने के लिए अयोध्या नहीं जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार राम मंदिर आंदोलन के अगुवा रहे भाजपा के वयोवृद्ध दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी अत्यधिक ठंड के कारण आज 'प्राण प्रतिष्ठा' में शामिल नहीं होंगे।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार 96 साल के लालकृष्ण आडवाणी ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अपनी रजामंदी भी दी थी लेकिन बावजूद उसके उनकी उपस्थिति को लेकर संशय बना हुआ था। इस संबंध में राम मंदिर ट्रस्ट ने पहले कहा था कि लालकृष्ण आडवाणी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ सहयोगी मुरली मनोहर जोशी स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र के कारण राम लला के 'प्राण प्रतिष्ठा' में शामिल नहीं हो सकते हैं।

राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने पिछले महीने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था, "लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी दोनों ही हमारे परिवार के बुजुर्ग हैं और उनकी उम्र को देखते हुए उनसे न आने का अनुरोध किया गया था, जिसे दोनों ने स्वीकार कर लिया है।"

हालांकि इस महीने की शुरुआत में विश्व हिंदू परिषद के एक नेता ने एएनआई को बताया था कि लालकृष्ण आडवाणी राम मंदिर उद्घाटन में शामिल होंगे। वहीं विहिप के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी अगर अयोध्या आते हैं तो उनके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी और उन्हें चिकित्सा सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

मालूम हो कि लालकृष्ण आडवाणी ने राम मंदिर के लिए 25 सितंबर, 1990 को दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर गुजरात के सोमनाथ से अयोध्या तक अपनी ऐतिहासिक राम रथयात्रा शुरू की। गुजरात में इस यात्रा की सारी योजना नरेंद्र मोदी ने बनाई थी, जो इस समय देश के प्रधानमंत्री थे।।

आडवाणी की उस रथयात्रा को देशभर के अलग-अलग शहरों से होते हुए करीब डेढ़ महीने बाद अयोध्या पहुंचना था लेकिन 23 अक्तूबर, 1990 को बिहार के समस्तीपुर में लालू प्रसाद यादव ने लालकृष्ण आडवाणीजी को गिरफ्तार कर लिया था। इस तरह से लालकृष्ण आडवाणी राममंदिर संघर्ष को नायक कहे जाते हैं। 

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्याLK Advaniमुरली मनोहर जोशीवीएचपीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?