लाइव न्यूज़ :

Ram Mandir Ayodhya: "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का पावन अवसर मिला है", पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 22, 2024 12:35 IST

राम मंदिर समारोह में हिस्सा लेते हुए पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा ने कहा वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेहद सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें आज रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का पावन अवसर मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देराम मंदिर समारोह में हिस्सा लेते हुए पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा ने बेहद खुशी व्यक्त की देवेगौड़ा ने कहा कि वो पीएम मोदी को भाग्यशाली मानते हैं कि वो रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कर रहे हैंउन्होंने कहा कि पीएम मोदी एक अनमोल व्यक्ति हैं, उनके लिए यह ईश्वर प्रदत्त अवसरों में से एक है

अयोध्या: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा आज अयोध्या में हो रहे रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर जेडीएस प्रमुख देवेगौड़ा ने कहा वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेहद सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें आज रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का पावन अवसर मिला है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने राम मंदिर समारोह के प्रति अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वो इस कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देते हैं।

उन्होंने कहा, "आज अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनमोल दिन है। मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे और मेरी पत्नी को इस पवित्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। यह आज एक ऐतिहासिक कार्यक्रम है। हमारा दृढ़ विश्वास है भगवान राम में, जिन्हें हम 'पुरुषोत्तम' कहते हैं। मैं प्रधानमंत्री मोदी को भी धन्यवाद देना चाहता हूं, जो रामलला की पवित्र पूजा कर रहे हैं। पीएम मोदी एक अनमोल व्यक्ति हैं। उनके लिए यह ईश्वर प्रदत्त अवसरों में से एक है। उन्हें भगवान विष्णु और भगवान शिव का आशीर्वाद मिला है।''

पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने कहा, "मुझे बेहद खुशी है कि पीएम मोदी आज रामलला की पूजा करने रहे हैं।"

वहीं विपश्री गठबंधन इंडिया के नेताओं के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग नहीं लेने पर प्रतिक्रिया देते हुए देवेगौड़ा ने कहा कि विपक्षी नेताओं ने जो रुख अपनाया है, मुझे नहीं लगता कि उनका उचित निर्णय है।

मालूम हो कि राम लला की 'प्राण प्रतिष्ठा' 22 जनवरी को पौष शुक्ल कूर्म द्वादशी, विक्रम संवत 2080 के दिन हो रही है। आज के दिन की शुरुआत श्रीराम के स्नान और पूजन के साथ शुरू हुआ। उसके बाद 'मृगशिरा नक्षत्र' में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की पद्धति शुरू हो गई है, जो दोपहर 12.30 बजे के आसपास से दोपहर 1 बजे तक होगी।

राम मंदिर समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की सम्मानजनक उपस्थिति है।

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्याराम जन्मभूमिएचडी देवगौड़ानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र