लाइव न्यूज़ :

राम मंदिरः 156 देशों से लाए जल से होगा रामलला का भव्य जलाभिषेक, नितिन गडकरी के आवास पर पहुंचा पवित्र जल

By अनिल शर्मा | Updated: April 19, 2023 07:56 IST

156 देशों से जल लाने का काम दिल्ली के पूर्व बीजेपी विधायक विजय जॉली को सौंपा गया था। 156 देशों से जल लाने का काम 2020 से ही किया जा रहा था।

Open in App
ठळक मुद्दे156 देशों से लाए पवित्र जल से रामलला का जलाभिषेक होगा।23 अप्रैल को योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेता जलाभिषेक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दिल्ली: अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। माना जा रहा है कि 1 साल के भीतर मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। इसी महीने राम मंदिर में जलाभिषेक कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम के तहत 156 देशों से लाए गए पवित्र जल से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 अप्रैल को रामलला का जलाभिषेक करेंगे।

एएनआई के मुताबिक 156 देशों के नदियों और समुद्र से लाए गए जल को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आवास पर रखा गया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि "155 देशों से पावन जल लाया गया है, ये बहुत ही ऐतिहासिक है। मैं विजय जोली और उनके सहयोगियों को इस कार्य के लिए बहुत धन्यवाद देता हूं, उनका अभिनंदन करता हूं।

गौरतलब है कि 156 देशों से जल लाने का काम दिल्ली के पूर्व बीजेपी विधायक विजय जॉली को सौंपा गया था। 156 देशों से जल लाने का काम 2020 से ही किया जा रहा था। जलाभिषेक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे। इसके अलावा विदेशों के भी राजनयिक, धार्मिक और आध्यात्मिक गुरुओं के साथ गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित करने की तैयारी है।  23 अप्रैल को मनीराम दास छावनी सभागार में 'जल कलश' की पूजा की जाएगी।

टॅग्स :राम मंदिरयोगी आदित्यनाथराजनाथ सिंहनितिन गडकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारतगोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने रखा शिलान्यास

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार