लाइव न्यूज़ :

राम माधवानी अंतर्जलीय थ्रिलर फिल्म के लिए सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया के साथ करेंगे काम

By भाषा | Updated: July 15, 2021 12:22 IST

Open in App

मुंबई, 15 जुलाई ‘‘आर्या’’ फिल्म से पहचान बनाने वाले फिल्म निर्माता राम माधवानी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह एक अन्तर्जलीय थ्रिलर फिल्म ‘‘डाइव’’ के लिए सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया के साथ मिलकर काम करेंगे।

सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस फिल्म का निर्देशन मशहूर विज्ञापन फिल्म निर्माता नितिन परमार करेंगे और इसकी पटकथा रेणुका कुंजरू ने लिखी है।

राम माधवानी फिल्म्स (आरएफएफ) बैनर के तले इस फिल्म को बना रहे राम माधवानी और अमिता माधवानी ने कहा कि वे जीवन की इस ‘‘अनूठी’’ कहानी को पर्दे पर लाने के लिए उत्साहित हैं।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘हम ‘डाइव’ के लिए सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया के साथ मिलकर काम करने को लेकर खुश तथा उत्साहित हैं। फिल्म का निर्देशन नितिन परमार करेंगे और इसकी लेखक रेणुका कुंजरू हैं। नितिन और रेणुका इस अनूठी कहानी को लेकर आश्वस्त हैं और उनका ड्रामा की शैली को एक नया रूप देने का मकसद है।’’

परमार ने कहा कि उनके लिए यह एक सपने के सच होने जैसा है। सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया के प्रबंध निदेशक विवेक कृष्णानी ने कहा कि उनका उद्देश्य नयी प्रतिभाओं को प्रेरित करने का है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो