लाइव न्यूज़ :

Ram Jethmalani Death: दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट में किया गया पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिग्गज वकील का अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: September 8, 2019 20:50 IST

इस मौके पर जेठमलानी के परिवार के सदस्य, कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद समेत कई जानेमाने नेता उपस्थित थे।

Open in App

प्रख्यात विधिवेत्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी का रविवार को यहां लोधी रोड श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

जेठमलानी के पुत्र महेश जेठमलानी ने शाम साढ़े पांच बजे उन्हें मुखाग्नि दी। महेश जेठमलानी स्वयं एक वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने 95 वर्षीय जेठमलानी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी शवयात्रा में शामिल हुए।

जेठमलानी का आज सुबह यहां निधन हो गया। जेठमलानी की पुत्री शोभा और उनकी बहू भी अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद थीं।

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद भी लोधी रोड श्मशान घाट पर मौजूद थे। परिवार के सूत्रों और नजदीकी परिचितों ने बताया कि उच्चतम न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़़ ने जेठमलानी को उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा उच्चतम न्यायालय के एक अन्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी आर गवई भी अंतिम संस्कार के दौरान उपस्थित थे।

पूर्व प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्र, उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति स्वतंत्र कुमार, न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ ने जेठमलानी को श्रद्धांजलि अर्पित की जो देश के कानून मंत्री भी रहे थे। इस मौके पर शरद यादव, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सिमरनजीत सिंह मान भी मौजूद थे।

टेलीविजन पत्रकार रजत शर्मा भी जेठमलानी के अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद थे। जेठमलानी का रविवार सुबह पौने आठ बजे नयी दिल्ली स्थित उनके आधिकारिक आवास पर निधन हो गया। वह पिछले कुछ महीने से अस्वस्थ थे।

टॅग्स :राम जेठमलानीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)इंडियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण