लाइव न्यूज़ :

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को वेटिकन सिटी और मक्का की तर्ज पर विकसित किया जाएगा : विहिप प्रमुख

By भाषा | Updated: December 12, 2021 21:01 IST

Open in App

नागपुर, 12 दिसंबर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) अध्यक्ष रबींद्र नारायण सिंह ने रविवार को कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को वेटिकन सिटी और मक्का की तरह विकसित किया जाएगा और वह हिंदुत्व के प्रतीक के रूप में उभरेगा।

सिंह रविवार को महाराष्ट्र के नागपुर में धंतोली क्षेत्र में विश्व हिंदू जनकल्याण परिषद के विदर्भ क्षेत्र के कार्यालय निर्माण के भूमि पूजन समारोह में शामिल होने के लिए आए थे।

उन्होंने विहिप पदाधिकारियों और संतों की सभा को संबोधित करते हुए कहा, “अयोध्या में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को वेटिकन सिटी (रोमन कैथोलिक चर्च का मुख्यालय) और मक्का (इस्लाम का सबसे पवित्र शहर) की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। वह हिंदुत्व का प्रतीक बनेगा।”

पत्रकारों से बात करते हुए, उन्होंने भारत में धर्मांतरण के उद्देश्य से विदेशी निधि पर शिकंजा कसने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार की सराहना की। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से राष्ट्र की सेवा में हिंदुओं के साथ शामिल होने की अपील की।

सिंह ने कहा, “हिंदुओं की सोच है कि उनके साथ कुछ नहीं होगा। हम इस मानसिकता के कारण चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।”

उन्होंने ईसाई धर्म प्रचारक संस्थाओं पर धर्म परिवर्तन के लिए आदिवासी इलाकों में अस्पताल और स्कूल चलाने का आरोप लगाया।

सिंह ने कहा, “धर्म प्रचारक संस्थाएं हिंदू धर्म को उखाड़ फेंकने की पूरी साजिश के साथ आदिवासी इलाकों में स्कूल एवं अस्पताल चला रही हैं। हिंदुओं को हिंदुत्व और अपनी रक्षा के लिए एकजुट होकर मजबूत ताकत बनना होगा।” साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय इन दिनों अपने बच्चों को ‘संस्कार’ देने के बजाय जीडीपी को लेकर ज्यादा चिंतित रहते हैं।

भारत में मुसलमानों और ईसाइयों को लेकर उनके विचारों के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कैंसर की उपमा दे डाली। उन्होंने कहा, “जब कैंसर चौथे चरण तक फैल जाता है, आपको कीमोथेरेपी करानी पड़ती है और आपके शरीर को इसके लिए मजबूत होना चाहिए।”

विहिप प्रमुख ने कहा कि जनकल्याण परिषद का आगामी कार्यालय पूर्वी महाराष्ट्र में विदर्भ क्षेत्र में हिंदुओं के लिए विभिन्न कल्याणकारी कदम शुरू करेगा।

इससे पहले दिन में, विहिप प्रमुख ने के.बी हेडगेवार और एम.एस. गोलवलकर को समर्पित रेशमबाग क्षेत्र में स्मृति मंदिर स्मारक का दौरा किया था। यह दोनों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पहले दो नेता थे, जिसका मुख्यालय नागपुर में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल