लाइव न्यूज़ :

राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिदः विहिप ने कहा- ‘अच्छे नतीजे’ की उम्मीद, अहम पड़ाव पार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 16, 2019 19:46 IST

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के एक शीर्ष नेता ने इस संवेदनशील मुकदमे का "अच्छा नतीजा" निकलने की उम्मीद जताते हुए कहा कि इस मसले को हल करने की राह का अहम पड़ाव पार कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअयोध्या स्थित राम जन्मभूमि पर हिन्दुओं का मालिकाना हक होने को लेकर शीर्ष अदालत में बेहद मजबूती से पक्ष रखा गया।पूर्व न्यायाधीश ने कहा, "हम उच्चतम न्यायालय से यह अपेक्षा भी करते हैं कि वह मुकदमे में एकदम स्पष्ट फैसला सुनायेगा।"

उच्चतम न्यायालय ने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले में सुनवाई बुधवार को पूरी कर ली।

इसके बाद विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के एक शीर्ष नेता ने इस संवेदनशील मुकदमे का "अच्छा नतीजा" निकलने की उम्मीद जताते हुए कहा कि इस मसले को हल करने की राह का अहम पड़ाव पार कर लिया गया है।

विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे ने कहा, "अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि पर हिन्दुओं का मालिकाना हक होने को लेकर शीर्ष अदालत में बेहद मजबूती से पक्ष रखा गया। इससे हमें उम्मीद है कि मुकदमे का अच्छा नतीजा निकलेगा।"

मध्य प्रदेश और राजस्थान के उच्च न्यायालयों के पूर्व न्यायाधीश ने कहा, "हम उच्चतम न्यायालय से यह अपेक्षा भी करते हैं कि वह मुकदमे में एकदम स्पष्ट फैसला सुनायेगा।" उन्होंने कहा, " शीर्ष अदालत में मुकदमे की सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष की ओर से जिस तरह हमेशा अड़ंगे डाले गये, उस लिहाज से आज का दिन ऐतिहासिक कहा जा सकता है क्योंकि दलीलें पूरी होने के बाद मुकदमेबाजी का बरसों से जारी अध्याय अब समाप्त हो गया है।

ऐसे में हमें तसल्ली है कि अयोध्या विवाद के समाधान की दिशा में एक अहम पड़ाव पार कर लिया गया है।" हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल ने कहा, "वैसे तो हम हर पक्षकार की तरह अपने हक में बेहतरीन फैसले की उम्मीद कर रहे हैं।

अगर ऐसा नहीं होता है, तो हम कानून बनाये जाने या संवैधानिक दायरे के अन्य विकल्पों के जरिये राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किये जाने की मांग करेंगे।" कोकजे ने यह भी कहा कि प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अगुवाई वाली पांच न्यायमूर्तियों की संविधान पीठ ने मुस्लिम पक्षकारों की ओर से बहस करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव धवन के एक नक्शा फाड़ने के "असामान्य वाकये" के वक्त बेहद परिपक्वता का परिचय दिया और मुकदमे की सुनवाई पूरी करके ही दम लिया। 

टॅग्स :राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलाअयोध्याअयोध्या विवादउत्तर प्रदेशसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप