लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना संक्रमित, पीएम मोदी और योगी के साथ अयोध्या मे किया था मंच साझा

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 13, 2020 12:09 IST

Mahant Nitya Gopaldas tested COVID-19 positive: राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास अयोध्या में हुए पांच अगस्त को राम मंदिर भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल थे। ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अयोध्या में मंच पर भी दिखे थे।

Open in App
ठळक मुद्देनृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने फोन कर उनका हाल जाना है।नृत्य गोपाल दास को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट किया गया था। नृत्य गोपाल दास हर जन्माष्टमी के दौरान मथुरा जाते हैं। मथुरा यात्रा के दौरान ही आज (13 अगस्त) उनकी तबीयत बिगड़ गई।

मथुरा: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्र्स्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है। फिलहाल वह मथुरा के अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। उनको ऑक्सीजन लगाया गया है। नृत्य गोपाल दास हर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दौरान मथुरा आते हैं। मथुरा यात्रा के दौरान ही उनकी तबीयत बिगड़ी है। राम मंदिर भूमिपूजन कार्यक्रम में पांच अगस्त को नृत्य गोपाल दास पीएम नरेंद्र मोदी के साथ एक ही मंच पर दिखे थे।

उत्तर प्रदेश मुख्यमंभी ऑफिस की ओर से अधिकारिक बयान में बताया गया है कि महंत नित्य गोपालदास कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएम योगी ने कोरोना पॉजिटिव की खबर मिलने के बाद गोपालदास के स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली है। सीएम योगी ने डीएम मथुरा और मेदांता के डॉ. त्रेहन से बात की और अस्पताल में उनके लिए तत्काल चिकित्सा ध्यान देने का अनुरोध किया है। 

 

बता दें कि पिछले दिनों ही अयोध्या में रामलला के दो पुजारी कोरोना संक्रमित पाए गए थे।  इसके साथ ही कई पुलिसकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। हालांकि राम जन्मभूमि मंदिर के भूमिपूजन के कार्यक्रम कोरोना को लेकर सारे इंतजाम किए गए थे। 

अयोध्याराम मंदिर भूमिपूजन कार्यक्रम में 175 लोग शामिल हुआ थे। जिसमें मंच पर एक साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्याथ, यूपी की राज्यापल आनंदीबेन पटेल और संघ (RSS) के अध्यक्ष मोहन भागवत मौजूद थे। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाअयोध्याराम मंदिरउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?