लाइव न्यूज़ :

राम गोपाल यादव ने कहा- सरकार जब लक्ष्मण रेखा पार की है, तो OBC को भी मिलना चाहिए 54% आरक्षण

By धीरज पाल | Updated: January 8, 2019 15:06 IST

Open in App

लोकसभा चुनाव से पहले सवर्ण जातियों को 10 फीसदी आरक्षण बिल पारित कराने के लिए मोदी सरकार ससंद में पेश कर दिया है। वहीं, मोदी सरकार के इस फैसले को कांग्रेस सहित सभी पार्टियां समर्थन कर रही है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव ने सवर्ण जाति के आरक्षण का समर्थन करते हुए ओबीसी के आरक्षण के मांग की है।

राम गोपाल यादव  ने कहा है कि ओबीसी के लिए भी आबादी के हिसाब से आरक्षण होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि सरकार 50 फीसदी रिजर्वेशन लिमिट पार कर रही है यानी लक्ष्मण रेखा को पार कर रही है तो ओबीसी का उनकी आबादी के हिसाब से 54% आरक्षण होना चाहिए। 

 

रामगोपाल यादव ने कहा कि ये जो आरक्षण ला रहे हैं हम इस फैसले का स्वागत करते हैं।  बता दें कि मोदी सरकार लोकसभा चुनावों से पहले गरीब सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण देने की मंजूरी दे दी। इसके बाद सरकार मंगलवार (8 जनवरी) को इस आदेश को मंजूरी दिलाने के लिए संविधान संशोधन विधेयक लेकर आई, जिसे लोकसभा में थावरचंद गहलोत ने पेश किया। अब इस विधेयक पर चर्चा होनी है। 

अनुच्छेद 15 और अनुच्छेद 16 में करने होंगे संशोधन  

प्रस्तावित आरक्षण अनुसूचित जातियों (एससी), अनुसूचित जनजातियों (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्गों (ओबीसी) को मिल रहे आरक्षण की 50 फीसदी सीमा के अतिरिक्त होगा, यानी ‘‘आर्थिक रूप से कमजोर’’ तबकों के लिए आरक्षण लागू हो जाने पर यह आंकड़ा बढकर 60 फीसदी हो जाएगा।

इस प्रस्ताव पर अमल के लिए संविधान संशोधन विधेयक संसद से पारित कराने की जरूरत पड़ेगी, क्योंकि संविधान में आर्थिक आधार पर आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है। इसके लिए संविधान के अनुच्छेद 15 और अनुच्छेद 16 में जरूरी संशोधन करने होंगे।

एक केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विधेयक एक बार पारित हो जाने पर संविधान में संशोधन हो जाएगा और फिर सामान्य वर्गों के गरीबों को शिक्षा एवं नौकरियों में आरक्षण मिल सकेगा।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?