लाइव न्यूज़ :

CAA के समर्थन में रैली, भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय हिरासत में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 7, 2020 17:36 IST

भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय वेस्ट बंगाल के प्रभारी भी हैं। भाजपा यहां विधानसभा चुनाव 2021 की तैयारी में है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पहले भी कहा था कि राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को पश्चिम बंगाल में लागू किया जाएगा और एक भी हिंदू को देश नहीं छोड़ना पड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ लोग हैं जो असत्य फैलाने और लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।टीएमसी सरकार की ओर से इसे लागू नहीं करने के आश्वासन के बावजूद लोग भाग-दौड़ कर रहे हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं मुकुल रॉय और जय प्रकाश मजूमदार को शुक्रवार को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के समर्थन में यहां आयोजित एक रैली की शुरुआत होते ही एहतियाती हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ने कहा कि रैली का आयोजन बिना अनुमति लिए किया जा रहा था लेकिन भाजपा का कहना है कि उन्होंने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी थी। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के दौरान विजयवर्गीय ने संवाददाताओं से कहा कि ममता बनर्जी सरकार ने पश्चिम बंगाल में निरंकुश शासन शुरू कर दिया है लेकिन भाजपा को डराया नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा, “हम सीएए के समर्थन में रैली निकाल रहे थे जिसे पूरे देश से अपार समर्थन मिला है। लेकिन ममता बनर्जी की पुलिस हमें एक शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से रैली नहीं निकालने दे रही है।” विजयवर्गीय ने कहा कि वह हिरासत में लिए जाने का विरोध नहीं करेंगे क्योंकि वह लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने में विश्वास करते हैं।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि अन्य समर्थकों के साथ तीनों नेताओं को बिना अनुमति जुलूस निकालने के लिए हिरासत में लिया गया है। हालांकि भाजपा सूत्रों ने कहा कि उन्होंने पुलिस को पहले से रैली की सूचना दी थी।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनकैलाश विजयवर्गीयपश्चिम बंगालममता बनर्जीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?