लाइव न्यूज़ :

Raksha Bandhan 2024: रक्षा बंधन पर भाई राहुल गांधी के साथ ली हुई तस्वीरें प्रियंका ने साझा कीं, पिता राजीव के साथ मार्मिक संदेश लिखा, पढ़िए

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 19, 2024 14:16 IST

Raksha Bandhan 2024: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सोमवार को रक्षा बंधन पर अपने भाई राहुल गांधी के साथ ली हुई तस्वीरें साझा कीं।

Open in App
ठळक मुद्देRaksha Bandhan 2024: आप सभी को राखी की हार्दिक शुभकामनाएँ।Raksha Bandhan 2024: भाई-बहन संघर्ष में भागीदार और यादें संजोने में साथी होते हैं।Raksha Bandhan 2024: पावन रिश्ते को सदैव मजबूती के साथ जोड़े रखे।

Raksha Bandhan 2024: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने रक्षा बंधन के अवसर पर अपने भाई राहुल गांधी के लिए एक मार्मिक संदेश साझा किया। प्रियंका ने एक्स पर भाई-बहन की बचपन की तस्वीरों का एक कोलाज पोस्ट किया। एक तस्वीर में भाई-बहन की जोड़ी अपने दिवंगत पिता और पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी के साथ एक ही फ्रेम में थी। प्रियंका ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि भाई-बहन का रिश्ता उस फुलवारी की तरह होता है जिसमें सम्मान, प्रेम और आपसी समझदारी की बुनियाद पर अलग-अलग रंगों वाली यादें, संग के किस्से-कहानियाँ व दोस्ती को और गहरा करने का संकल्प फलता-फूलता है। भाई-बहन संघर्ष के साथी होते हैं, स्मृतियों के हमराही भी और संगवारी के खेवैया भी। आप सभी को राखी की हार्दिक शुभकामनाएँ।

कहा कि भाई-बहन संघर्ष में भागीदार और यादें संजोने में साथी होते हैं। राहुल गांधी ने भी ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “भाई-बहन के अटूट प्रेम एवं स्नेह के पर्व, रक्षाबंधन की सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। रक्षा का यह सूत्र आपके इस पावन रिश्ते को सदैव मजबूती के साथ जोड़े रखे।”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘एक्स’ पर लिखा, “भाई-बहन के असीम प्रेम, अटूट स्नेह एवं अनमोल रिश्ते के प्रतीक रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। जाति, धर्म, पंथ से ऊपर उठकर परस्पर बंधुत्व और मेलजोल को बढ़ावा देने वाला यह अनोखा त्योहार, भारतीय समाज में महिलाओं की बराबरी पर जोर देता है।” उन्होंने कहा, “हमें आशा है कि राखी का यह त्योहार सभी देशवासियों के जीवन में प्रेम, सौहार्द, एकजुटता और आपसी सद्भावना के भाव को मजबूत करेगा।”

 

टॅग्स :रक्षाबन्धनराहुल गांधीप्रियंका गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?