लाइव न्यूज़ :

Raksha Bandhan 2020: पीएम मोदी, राजनाथ, नड्डा ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, भाई-बहन के रिश्ते पवित्र

By भाषा | Updated: August 3, 2020 10:01 IST

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान सहित अन्य नेताओं ने भी ट्वीट कर भाई बहन के पावन त्योहार के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘रक्षा बंधन के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’’राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर कहा, ‘‘रक्षाबंधन के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!‘‘ नड्डा ने कहा, ‘‘भाई बहन के रिश्ते के पवित्र पर्व रक्षाबंधन की देश के सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने सोमवार को रक्षा बंधन के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘रक्षा बंधन के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’’ दूसरी ओर राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर कहा, ‘‘रक्षाबंधन के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!‘‘ मोदी और सिंह के अलावा भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान सहित अन्य नेताओं ने भी ट्वीट कर भाई बहन के पावन त्योहार के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी।

नड्डा ने कहा, ‘‘भाई बहन के रिश्ते के पवित्र पर्व रक्षाबंधन की देश के सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी देशवासियों में आपसी प्रेम, समरसता, सौहार्द और सद्भाव बना रहे।’’ जावड़ेकर ने समस्त देशवासियों को इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘‘ऐसा उत्सव शायद भारत में ही होता है।’’

पासवान ने कहा, ‘‘श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर भाई बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन के पावन पर्व की समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’’ श्रावण मास की पूर्णिमा में हर साल मनाया जाने वाला यह पर्व बहन-भाई के प्यार और पवित्र रिश्ते को और गहरा करता है। एक ओर जहां भाई-बहन के प्रति अपना दायित्व निभाने का वचन बहन को देता है।

अमित शाह ने रक्षा बंधन पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को रक्षा बंधन के अवसर पर समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘समस्त देशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।’’ शाह रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए थे और डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हैं। वह इस महामारी की चपेट में आए केंद्रीय मंत्रिमंडल के पहले मंत्री हैं।

 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअमित शाहरामविलास पासवानजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील