लाइव न्यूज़ :

दिमाग ठीक कर ले भारत सरकार, MSP पर गारंटी कानून बना दे नहीं तो 26 जनवरी दूर नहीं है: राकेश टिकैत

By विनीत कुमार | Updated: November 28, 2021 19:27 IST

राकेश टिकैत ने सख्त लहजे में कहा है कि भारत सरकार को एमएसपी पर कानून लेकर आना चाहिए। टिकैत ने कहा कि 26 जनवरी करीब है और देश के 4 लाख ट्रैक्टर भी तैयार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराकेश टिकैत ने एमएसपी कानून की मांग पर सख्त अंदाज में दी सरकार को चेतावनी।टिकैत ने कहा- 'सरकार अपना दिमाग ठीक कर ले नहीं तो 26 जनवरी दूर नहीं है।'बहुत झेल लिया किसान ने एक साल में...अपना दिमाग ठीक करके MSP पर गारंटी कानून बना दे सरकार: टिकैत

मंबई: कृषि कानूनों को वापस लेने के केंद्र सरकार की घोषणा के बाद अब बात एमएसपी को कानून दर्जा दिए जाने पर आ गई है। इसी कड़ी में भारतीय किसान यूनियन (BKU) नेता राकेश टिकैत ने एक बार फिर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को चेतावनी भरे लहजे में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कानून बनाने की बात कही है।

मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए राकेश टिकैत ने साथ ही एक बार फिर 26 जनवरी पर ट्रैक्टर रैली निकालने की भी धमकी दी। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि किसान ने बहुत झेल लिया है और इसलिए भारत सरकार को अपना दिमाग ठीक करते हुए एमएसपी पर काननू बनाना चाहिए।  

टिकैत ने कहा, 'सरकार अपना दिमाग ठीक कर ले नहीं तो 26 जनवरी दूर नहीं है और 4 लाख ट्रैक्टर भी यही हैं। भारत सरकार जो गुंडागर्दी करना चाहती है, वह गुंडागर्दी उनकी नहीं चलेगी। बहुत झेल लिया किसान ने एक साल में...अपना दिमाग ठीक करके MSP पर गारंटी कानून बना दे, नहीं तो 26 जनवरी दूर नहीं है। देश के 4 लाख ट्रैक्टर भी यही हैं और देश का किसान भी यहीं है।'

बता दें कि इसी साल साल 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान राजधानी दिल्ली में बड़े पैमाने हिंसा हुई थी। कई किसान और प्रदर्शनकारी बड़ी संख्या में दिल्ली के लाल किले में घुस गए थे और कुछ समूहों द्वारा धार्मिक झंडा भी फहराया गया था।

बहरहाल, राकेश टिकैत का ये बयान उस समय आया है जब सोमवार से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने जा रहा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा कर दी है। माना जा रहा है कि सत्र के पहले ही दिन केंद्र की ओर से कानून को वापस लेने का विधेयक लाया जाएगा। पीएम मोदी ने हाल में एमएसपी पर कानून संबंधी विचार के लिए कमिटी गठित करने की भी बात कही है।

राकेश टिकैत ने रविवार को ये भी कहा कि सरकार धोखा कर रही है और किसानों को सचेत रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'अभी सरकार बात करने की लाइन में नहीं आई है। ये सरकार षड्यंत्रकारी, बेईमान और धोखेबाज है। किसान समाज और मजदूरों को नीचा दिखाने की कोशिश कर रही है।'

टॅग्स :राकेश टिकैतनरेंद्र मोदीगणतंत्र दिवससंसद शीतकालीन सत्रकिसान आंदोलन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप