लाइव न्यूज़ :

राकेश टिकैत ने कुमार विश्वास के अरविंद केजरीवाल पर दिये बयान को बताया राजनीति से प्रेरित, बोले- राज्यसभा की सीट मिल जाती तो शायद ऐसा न कहते

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 19, 2022 20:58 IST

राकेश टिकैत ने अरविंद केजरीवाल को आंदोलनकारी बताते हुए कहा कि यही कुमार विश्वास को राज्यसभा की सीट मिल जाती तो वह यह आरोप नहीं लगाते। मुझे केजरीवाल के बारे में ऐसा कुछ नहीं लगता है। 

Open in App
ठळक मुद्देकवि कुमार विश्वास ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल खालिस्तान का समर्थन करते हैं कुमार का आरोप, केजरीवाल पंजाब के सीएम या खालिस्तान के पीएम होने का सपना देख रहे हैंकुमार विश्वास के आरोपों पर कांग्रेस और भाजपा अरविंद केजरीवाल पर हमलावर हैं

दिल्ली: कवि कुमार विश्वास को केंद्र सरकार द्वारा वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने के फौरन बाद भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने उनके द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खालिस्तान संबंधित बयान को राजनीति से प्रेरित बताते हुए सीएम केजरीवाल का बचाव किया है।

कुमार विश्वास ने बीते दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया था कि वो खालिस्तान का समर्थन करते हैं और पंजाब के सीएम या खालिस्तान के पीएम होने का सपना पाल रहे हैं। विश्वास के इन्हीं आरोपों पर सवाल खड़ा करते हुए भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कुमार विश्वास के बयान पर जबरदस्त हमला बोला है।

किसान नेता राकेश टिकैत ने अरविंद केजरीवाल को आंदोलनकारी बताते हुए कहा, "कुमार विश्वास भी पहले इनकी (अरविंद केजरीवाल) पार्टी में थे। उनका राज्यसभा को लेकर कुछ विवाद था। अगर कुमार विश्वास को राज्यसभा मिल जाती तो वह यह आरोप नहीं लगाते। मुझे केजरीवाल के बारे में ऐसा कुछ नहीं लगता।" 

मालूम हो कि पंजाब चुनाव के बीच कुमार विश्वास ने अरविंद आरोप लगाते हुए कहा था कि साल 2017 में दिल्ली के मुख्यमंत्री  ने उनसे कहा था कि वह एक दिन पंजाब के सीएम बनेंगे नहीं तो खालिस्तान के पीएम बनेंगे।

इसके साथ ही कुमार विश्वास ने अपने आरोपों को बल देते हुए कहा कि उन्होंने उस समय केजरीवाल को खालिस्तान समर्थित इस बयान के लिए समझाया भी था। बकौल कुमार विश्वास तक केजरीवाल ने खालिस्तानियों को मैनेज करने की बात करते हुए उनकी चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया था।

वहीं जब कुमार विश्वास का यह बयान आया तो पंजाब की चुनावी रैलियों में विपक्षी दलों ने आप और दिल्ली के सीएम केजरीवाल को घेरने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पंजाब चुनाव में शायद केजरीवाल के बारे में कुमार विश्वास का बयान एक इकलौता मुद्दा है, जिस पर भाजपा और कांग्रेस ने खुलकर एकसाथ हमला बोला है।

वहीं कुमार के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि शायद मैं दुनिया का सबसे स्वीट आतंकवादी होऊंगा, जो लोगों के लिए अस्पताल और स्कूल बनवाता है, बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा पर भेजने का प्रबंध करता है। आज तक कोई ऐसा आतंकवादी पैदा नहीं हुआ, जो सड़कें बनवाता हो, पानी देता हो, फ्री बिजली देता हो। 

टॅग्स :कुमार विश्वासअरविंद केजरीवालपंजाबराकेश टिकैतकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप