लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा में बीजेपी सांसद के माइक से अचानक निकलने लगा धुआं, स्थगित करनी पड़ी कार्यवाही

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 29, 2019 12:28 IST

सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही 15 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी। दरअसल, बीजेपी सांसद शिव प्रताप शुक्ला और पुरुषोत्तम रुपाला के माइक से अचानक धुआं उठने लगा था।

Open in App
ठळक मुद्दे राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही 15 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।बीजेपी सांसद शिव प्रताप शुक्ला और परशोत्तम रुपाला के माइक से अचानक धुंआ उठने लगा था।

सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही 15 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी। दरअसल, बीजेपी सांसद शिव प्रताप शुक्ला और पुरुषोत्तम रुपाला के माइक से अचानक धुआं उठने लगा था। कार्यवाही रोककर समस्या को ठीक किया गया। गौरतलब है कि राज्यसभा में आज तीन तलाक बिल पेश किया जा सकता है।

दूसरी तरफ लोकसभा में स्पीकर के कहने के बाद सपा सांसद आजम खान ने अभद्र टिप्पणी मामले में माफी मांग ली। आज खान ने कहा कि अगर चेयर को मेरा व्यवहार अभद्र लगता है तो मैं माफी मांगता हूं। इसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने सभी सांसदों को सही आचरण की नसीहत दी।

राज्यसभा में सरकार की परीक्षा

राज्यसभा में आज तीन तलाक बिल पेश किया जा सकता है। यहां पर सरकार की कड़ी परीक्षा है। फिलहाल राज्यसभा का वास्तविक आंकड़ा 121 है। यदि सदन में तीन तलाक विधेयक पर जदयू के सांसद अनुपस्थित रहे तो यह आंकड़ा घटकर 118 हो जाएगा। इसके अलावा एआईएडीएमके और टीआरएस ने वाकआउट किया तो आंकड़ा घटकर और नीचे हो जाएगा और बीजेपी को बिल पास होने की उम्मीद है। पिछले हफ्ते सरकार ने राज्यसभा में आरटीआई (संशोधन) विधेयक पारित कराकर सभी को चौंका दिया था।

टॅग्स :राज्य सभातीन तलाक़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारत'चुनौतियों के लिए तैयार रहें, इसका असर लंबे समय तक रह सकता है': PM मोदी ने राज्यसभा में US-ईरान युद्ध को लेकर किया आगाह

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम