लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha Polls: मीसा भारती की खाली सीट से राज्यसभा जाएंगे उपेंद्र कुशवाहा!, एनडीए और मजबूत

By एस पी सिन्हा | Updated: August 8, 2024 15:13 IST

Rajya Sabha Polls live updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, अमित शाह , जे पी नड्डा, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, सम्राट चौधरी सहित एनडीए के अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं का ह्रदय से आभार।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार राज्यसभा चुनावः एक सीट को लेकर पेच फंसा हुआ है।भाजपा या जदयू में से किसका उम्मीदवार होगा? जदयू को राज्यसभा की एक सीट दी जाती है तो विधान परिषद की सीट भाजपा को मिलेगी।

पटनाः बिहार में खाली हुई राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा का फिर से राज्यसभा में प्रवेश होगा। दरअसल, लोकसभा चुनाव में काराकाट लोकसभा सीट से बतौर एनडीए प्रत्याशी हार झेलने वाले उपेंद्र कुशवाहा को भाजपा ने पहले ही राज्यसभा उपचुनाव में एक सीट देने का ऐलान कर दिया था। कुशवाहा, मीसा भारती की खाली हुई सीट से राज्यसभा जाएंगे। राज्यसभा भेजे जाने की खबरों के बीच उपेंद्र कुशवाहा  ने धन्यवाद देते हुए कहा था कि, "राज्यसभा की सदस्यता के लिए एनडीए की ओर से मेरी उम्मीदवारी की घोषणा के लिए बिहार की आम जनता एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा सहित एनडीए के सभी घटक दलों के कर्मठ कार्यकर्ताओं, जिन्होंने विपरीत परिस्थिति में भी मेरे प्रति अपना स्नेह बनाए रखा, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, अमित शाह , जे पी नड्डा, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, सम्राट चौधरी सहित एनडीए के अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं का ह्रदय से आभार।" लेकिन, एक सीट को लेकर पेच फंसा हुआ है।

दूसरी सीट पर अभी तक तय नहीं हो पाया है कि भाजपा या  जदयू में से किसका उम्मीदवार होगा? सूत्रों के अनुसार अगर भाजपा राज्यसभा की दूसरी सीट पर अपना उम्मीदवार लेती है, तो विधान परिषद की एक सीट जदयू को दे दी जाएगी। वहीं, अगर जदयू को राज्यसभा की एक सीट दी जाती है तो विधान परिषद की सीट भाजपा को मिलेगी।

दरअसल, राजद की मीसा भारती और भाजपा के विवेक ठाकुर के लोकसभा में चुने जाने के बाद दोनों ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से दो सीटें रिक्त हैं। मीसा भारती का कार्यकाल जुलाई 2028 और विवेक ठाकुर का कार्यकाल अप्रैल 2026 तक था। उपचुनाव में जीते सांसदों को यही कार्यकाल मिलेगा।

वहीं, संख्या बल के आधार पर सीटें एनडीए के खाते में जाती दिख रही हैं। ऐसे में तय है कि इस चुनाव के परिणाम के बाद राजद की सीटें राज्यसभा में कम होंगी, जबकि एनडीए की संख्या बढ़ेगी। बिहार से राज्यसभा के लिए 16 सदस्य निर्वाचित होते हैं। फिलहाल कांग्रेस के एक और राजद के पांच सदस्य हैं।

एनडीए की तरफ से भाजपा और जदयू के चार-चार सदस्य हैं। एनडीए के एक अन्य घटक दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा के खाते में एक सीट जाएगी। दूसरी सीट भाजपा को मिलती है या जदयू को, यह देखना होगा। लेकिन हाल में राज्यसभा में एनडीए की संख्या बढ़ना तय है।

टॅग्स :राज्यसभा चुनावबिहारपटनाउपेंद्र कुशवाहामीसा भारती
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस