लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha Polls: कांग्रेस विधायकों के जयपुर पहुंचते है प्रशासन ने आमेर इलाके में बंद कर दी इंटरनेट सेवा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 10, 2022 09:56 IST

संसद के ऊपरी सदन के लिए आज मतदान हो रहे हैं। मतदान से पहलेराजस्थान कांग्रेस के विधायकों को उदयपुर से जयपुर ले जाया गया। पार्टी नेताओं को संसद के उच्च सदन में तीन सीटें हासिल करने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान से राज्यसभा की चार सीटों के लिए आज मतदान हो रहा हैकांग्रेस पार्टी ने 3 उम्मीदवार रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी को मैदान में उतारा है

जयपुर: राज्यसभा चुनाव को लेकर राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार डरी हुई है। वोटिंग से पहले राज्य में 12 घंटे के लिए इंटरनेट बंद करवा दिया। विधायकों की सुरक्षा के लिए राजस्थान सरकार ने जयपुर जिले के आमेर इलाके में 12 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद करने का निर्देश दे दिया। गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक उदयपुर से लौटने के बाद यहीं होटल लीला में ठहरे हुए हैं। एक अधिसूचना के अनुसार, क्षेत्र में वॉयस कॉल और ब्रॉडबैंड सेवाओं को निलंबित नहीं किया गया है।

संसद के ऊपरी सदन के लिए आज मतदान हो रहे हैं। मतदान से पहलेराजस्थान कांग्रेस के विधायकों को उदयपुर से जयपुर ले जाया गया। पार्टी नेताओं को संसद के उच्च सदन में तीन सीटें हासिल करने की उम्मीद है। राज्यसभा मतदान के अंतिम दिन कांग्रेस के विधायकों को आज जयपुर लाया गया जो पिछले कई दिनों से उदयपुर के होटल में कैद थे।

कांग्रेस नेता रघु शर्मा ने कहा, "अब उन्हें (भाजपा) यह स्पष्ट होना चाहिए कि वे अपने कार्यों के माध्यम से कांग्रेस की एकता को विघटित नहीं कर सकते हैं। कांग्रेस बरकरार है और साथ में पार्टी कल सभी 3 सीटें जीतेगी। मतदान के बाद आप गिन सकते हैं, कांग्रेस के पास सभी 126 सीटें होंगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी विश्वास दोहराया और क्रॉस वोटिंग की किसी भी संभावना को नकार दिया।

गहलोत ने कहा, "हम तीनों सीटें जीत रहे हैं। हम चाहते हैं कि परिणाम ऐसा हो कि कोई यहां जीतने की कोशिश भी न करे। हम सभी एक साथ खड़े हैं। भाजपा डरी हुई है। वे चुनाव आयोग, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और अदालतों के पास जा रहे हैं। 

राजस्थान से राज्यसभा की चार सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है, जिसमें सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने 3 उम्मीदवार रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी को मैदान में उतारा है।

200 सदस्यीय राज्य विधानसभा में वर्तमान में कांग्रेस के 108 विधायक हैं और तीन सीटें जीतने के लिए 123 वोटों की जरूरत है।विधानसभा भवन में शुक्रवार सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा और शाम पांच बजे से मतगणना शुरू होगी।

टॅग्स :राज्यसभा चुनावराजस्थानकांग्रेसअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां