लाइव न्यूज़ :

अमर सिंह ने आरएसएस के संगठन को दान की अपनी पैतृक संपत्ति, चार करोड़ का बंगला और 10 बीघे खेत शामिल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 24, 2018 09:27 IST

राज्यसभा सांसद अमर सिंह को कुछ दिनों से भारतीय जनता पार्टी की तारीफ करते देखा गया। लेकिन अब उन्होंने आरएसएस के मुरीद होने वाला कुछ काम किया है।

Open in App

राज्यसभा सांसद अमर सिंह को कुछ दिनों से भारतीय जनता पार्टी की तारीफ करते देखा गया। लेकिन अब उन्होंने आरएसएस के मुरीद होने वाला कुछ काम किया है। हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार अमर सिंह ने आरएसएस से जुड़ी संस्‍था सेवा भारती को दान कर दी है।

उन्होंने दान में चार करोड़ का बंगला, दस बीघा खेत दिया है। जिसकी कुल कीमत करीब 15 करोड़ के आस पास आंकी जा रही है। खबर के अनुसार अमर सिंह के भाई अरविंद सिंह के हवाले से लिखा है कि वह कोई जानकारी नहीं दे सकते। इस बारे में अमर सिंह ही बेहतर बताएंगे।

अमर सिंह चाहते थे कि उनकी पैतृक भूमि का अच्‍छा इस्‍तेमाल हो। वह उनके पिता का घर था और वह चाहते थे कि उनके पिता की यादों में कुछ अच्छा हो और घर खाली पड़ा था ऐसे में उन्होंने उसको सेवा भारती के जरिए उसे जरूरतमंदों के लिए इस्‍तेमाल करने के लिए दिया है। सेवा भारती की एक टीम अमर सिंह के घर भी हाल ही में गई थी। ऐसे में अमर सिंह के इस फैसले ने एक बार फिर से हवा दी है, जिस तरह से संघ को लेकर अमर सिंह का रवैया हाल के दिनों में बेहद परिवर्तित हो गया है

हाल ही में खबर आई थी कि  अमर सिंह बहुजन समाजवादी पार्टा(बसपा) और समाजवादी पार्टी( सपा) के खिलाफ आजमगढ़ से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने आजमगढ़ से चुनाव लड़ने की खबरों को गुरुवार( 2 अगस्त) को साफ नकारा दिया है। 

अमर सिंह ने साफ कर दिया है कि वह कोई भी चुनाव लड़के की तैयारी नहीं कर रहे हैं। अमर सिंह ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा, वह आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में  पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से जोरदार चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि वह अभी स्वतंत्र रूप से राज्यसभा सांसद हैं और उनका अभी चार साल का कार्यकाल बाकी है। ऐसे में वह अपना कार्यकाल छोड़कर चुनाव नहीं लड़ेंगे। 

टॅग्स :अमर सिंहआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील