लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा सदस्य नरसिम्हा राव ने कोविड टीका लगवाया

By भाषा | Updated: March 22, 2021 13:52 IST

Open in App

नोएडा, 22 मार्च राज्यसभा सदस्य जीवीएल नरसिम्हा राव ने सोमवार को यहां जिला अस्पताल में कोविड टीका लगवाया। राव के अलावा उनकी पत्नी और सास ने भी कोविड टीके लगवाए।

राव ने टीका लगवाने के बाद संवाददाताओं से कहा कि कई राज्यों में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले फिर बढ़ रहे हैं, लेकिन लोगों को इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। केंद्र सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना से बचाव व टीकाकरण के बेहतर उपाय किए गए हैं।

सांसद ने उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि सरकार अभी ऐसा कोई कदम उठाने नहीं जा रही है।

इस बीच जनपद गौतम बुद्ध नगर में कोविड-19 के 29 नए मरीज मिले हैं। जिला निगरानी अधिकारी सुनील दोहरे ने बताया कि सोमवार सुबह तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 29 नए मामले सामने आए।

उन्होंने बताया कि इस दौरान एक मरीज के स्वस्थ होने के बाद उन्हें अस्पताल से छु्ट्टी दे दी गयी। उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 130 मरीजों का उपचार चल रहा है।

जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि जनपद में अब तक कोविड-19 के कारण 91 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए