लाइव न्यूज़ :

बिहार से राज्यसभा की खाली हुई दो सीटों पर चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, लालू परिवार को लग सकता है झटका, उपेंद्र कुशवाहा का राज्यसभा जाना तय

By एस पी सिन्हा | Updated: August 7, 2024 14:36 IST

बिहार में राजद से मीसा भारती और भाजपा से विवेक ठाकुर के सांसद बनने के बाद राज्यसभा की दो सीटें खाली हुई हैं। बिहार से राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर और मीसा भारती के लोकसभा चुनाव में जीत के बाद दोनों ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। इन्हीं दोनों सीट पर उपचुनाव होना है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार से राज्यसभा की खाली हुई दो सीटों पर चुनाव के लिए अधिसूचना जारीमीसा भारती और भाजपा से विवेक ठाकुर के सांसद बनने के बाद राज्यसभा की दो सीटें खाली हुई हैंराष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का सांसद बनना तय है

पटना:  बिहार से राज्यसभा की खाली हुई दो सीटों के अलावा देशभर की 12 सीटों पर चुनाव की अधिसूचना चुनाव आयोग के द्वारा जारी कर दी गई है। बुधवार को जारी सूचना के अनुसार उप चुनाव की अधिसूचना 14 अगस्त को जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 21 अगस्त होगी। नामांकन की जांच 22 अगस्त को होगी, जबकि 27 अगस्त तक नाम वापस लिया जा सकता है। दोनों सीटों के लिए मतदान 3 सितंबर को होगा।

बिहार में राजद से मीसा भारती और भाजपा से विवेक ठाकुर के सांसद बनने के बाद राज्यसभा की दो सीटें खाली हुई हैं। बिहार से राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर और मीसा भारती के लोकसभा चुनाव में जीत के बाद दोनों ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। इन्हीं दोनों सीट पर उपचुनाव होना है। 

चुनाव आयोग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मीसा भारती का कार्यकाल 7 जुलाई 2028 तक था। वहीं, विवेक ठाकुर का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 तक था। उप चुनाव में जीत हासिल करने वाले उम्मीदवार का कार्यकाल उतना ही रहेगा। मीसा भारती पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से चुनाव जीत चुकी हैं तो अब वह सीट खाली हो गई है। राज्यसभा की यह सीट लालू परिवार की रही है, लेकिन वर्तमान हालात में यह सीट एनडीए के कोटे में जा सकती है। 

हालांकि अभी नाम को लेकर चर्चा और कयासों का दौर चल रहा है। दोनों सीट के उपचुनाव में वोटिंग की संभावना न के बराबर है। दरअसल, दोनों सीटों पर अलग अलग वोटिंग होगी। लिहाजा संख्या बल के आधार पर एनडीए दोनों सीट पर कब्जा कर लेगा। वैसे भी बिहार में राज्यसभा चुनाव में वोटिंग की नौबत शायद ही कभी आती है। राज्यसभा उप चुनाव में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का सांसद बनना तय है। भाजपा पहले ही घोषित कर चुकी है कि वह उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा भेजेगी। दूसरी सीट जदयू के कोटे में जायेगी या भाजपा उसे अपने पास रखेगी, ये तय नहीं है।

टॅग्स :बिहारराज्य सभालालू प्रसाद यादवBJPआरजेडीउपेंद्र कुशवाहा
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए