लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा: पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की शपथ के दौरान विपक्ष ने लगाये शेम-शेम के नारे

By शीलेष शर्मा | Updated: March 20, 2020 06:29 IST

हंगामे के बीच गोगोई ने शपथ तो ली लेकिन समाजवादी पार्टी को छोड़कर लगभग समूचा विपक्ष उनके शपथ के विरोध में सदन से उठकर चला गया.

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा के इतिहास में यह पहली घटना है जब किसी नये सदस्य का स्वागत करने की जगह उसके खिलाफ ‘शेम-शेम’ और डील-डील के नारे लगे हों.यह घटना गुरुवार को उस समय घटी जब सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश रंजन गोगोई ने सदन में आकर शपथ ग्रहण की. उनके खड़े होते ही कांग्रेस सहित समूचा विपक्ष शेम-शेम के नारे लगाने लगा.

राज्यसभा के इतिहास में यह पहली घटना है जब किसी नये सदस्य का स्वागत करने की जगह उसके खिलाफ ‘शेम-शेम’ और डील-डील के नारे लगे हों. यह घटना गुरुवार को उस समय घटी जब सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश रंजन गोगोई ने सदन में आकर शपथ ग्रहण की. उनके खड़े होते ही कांग्रेस सहित समूचा विपक्ष शेम-शेम के नारे लगाने लगा. विपक्ष का आरोप है कि गोगोई की नियुक्ति ने न्यायपालिका की अस्मिता को कलंकित किया है.

हंगामे के बीच गोगोई ने शपथ तो ली लेकिन समाजवादी पार्टी को छोड़कर लगभग समूचा विपक्ष उनके शपथ के विरोध में सदन से उठकर चला गया.

राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने विपक्ष के आचरण पर आपत्ति जताई और कहा कि ऐसा व्यवहार सदस्यों के मर्यादा के अनुरूप नहीं है. उन्होंने यह भी दलील दी कि सभी सदस्य संवैधानिक प्रावधानों को जानते हैं और उदाहरणों को भी. राष्ट्रपति के क्या अधिकार है यह आपको अच्छी तरह पता है.

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गोगोई के पक्ष में खड़े होकर इस आचरण को अनुचित करार दिया.

सदन के बाहर आनंद शर्मा और पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने गोगोई द्वारा अवकाश ग्रहण करने से ठीक पहले लिये गये फैसलों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्यसभा में उनके आने से उनके फैसलों पर अविश्वसनीयता पैदा हुई है जो भारतीय न्यायपालिका की गरिमा पर एक काला धब्बा है.

उच्चपदस्थ सूत्रों के अनुसार कांग्रेस सहित समूचा विपक्ष आज गोगोई का विरोध करने के लिए प्लेकार्ड लेकरआया था लेकिन विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने उन सभी सदस्यों को रोका और आग्रह किया कि वे तख्तियां ना दिखाये. भले ही गोगोई ने शपथ ले ली हो लेकिन विपक्ष अब इस बात की तैयारी कर रहा है जिस तरह लोकसभा में जॉर्ज फर्नाडीस का विरोध किया गया था गोगोई का विरोध भी उसी तरह राज्यसभा में होगा. 

टॅग्स :राज्य सभामोदी सरकारकांग्रेसलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप