लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha elections:पश्चिम बंगाल से अलग 'ग्रेटर कूचबिहार' राज्य बनाने की मांग कर रहे अनंत राय 'महाराज' को भाजपा ने दिया राज्यसभा टिकट!, 24 जुलाई को मतदान, जानें समीकरण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 12, 2023 16:55 IST

Rajya Sabha elections: पश्चिम बंगाल की छह राज्यसभा सीट के लिए होने वाले चुनाव में 24 जुलाई को मतदान होगा। इसके अलावा राज्य की एक अन्य सीट पर भी उपचुनाव होगा।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा की ओर से बुधवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशित प्रमाणिक के साथ बैठक के बाद कहा कि भाजपा ने उन्हें राज्यसभा टिकट देने की पेशकश की है। गुजरात से राज्यसभा की 11 सीट में से वर्तमान में आठ पर भाजपा और बाकी पर कांग्रेस का कब्जा है।

Rajya Sabha elections: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए गुजरात से बाबूभाई जेसंगभाई देसाई और केसरी देवसिंह जाला को उम्मीदवार बनाया है जबकि पश्चिम बंगाल से ग्रेटर कूच बिहार पीपुल्स एसोसिएशन (जीसीपीए) के नेता अनंत राय ‘महाराज’ को टिकट दिया गया है।

भाजपा की ओर से बुधवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई। गुजरात से राज्यसभा की 11 सीट में से वर्तमान में आठ पर भाजपा और बाकी पर कांग्रेस का कब्जा है। भाजपा के पास जो आठ सीट हैं, उनमें से एस जयशंकर, जुगलजी ठाकोर और दिनेश अनावाडिया का कार्यकाल 18 अगस्त को समाप्त हो जाएगा।

इन तीन सीट के लिए ही चुनाव होना है। एस जयशंकर पहले ही नामांकन दाखिल कर चुके हैं। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 13 जुलाई है और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 17 जुलाई है। यदि आवश्यक हुआ तो मतदान 24 जुलाई को होगा। पश्चिम बंगाल की छह राज्यसभा सीट के लिए होने वाले चुनाव में 24 जुलाई को मतदान होगा।

इसके अलावा राज्य की एक अन्य सीट पर भी उपचुनाव होगा। पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस छह सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ’ब्रायन, सुखेंदु शेखर रे, डोला सेन, सुष्मिता देव, शांता छेत्री और कांग्रेस के प्रदीप भट्टाचार्य का कार्यकाल समाप्त होने से यह छह सीटें खाली हुई हैं। 

अनंत राय 'महाराज' ने मंगलवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशित प्रमाणिक के साथ बैठक के बाद कहा कि भाजपा ने उन्हें राज्यसभा टिकट देने की पेशकश की है। कूच बिहार से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद प्रमाणिक ने ग्रेटर कूच बिहार पीपुल्स एसोसिएशन (जीसीपीए) के नेता अनंत से उनके आवास पर मुलाकात की और दोनों के बीच एक घंटे तक बातचीत हुई।

अनंत ने प्रमाणिक की मौजूदगी में पत्रकारों से कहा, “मुझे (राज्यसभा के लिए) प्रस्ताव दिया गया है। उन्होंने कहा कि वे मेरे नाम पर विचार कर रहे हैं। मैं इसके विरोध में नहीं हूं। देखते हैं क्या होता है।” प्रमाणिक ने कहा कि अगर अनंत जैसे लोग संसद में जाएंगे तो इससे पूरे राज्य को फायदा होगा।

टॅग्स :संसदपश्चिम बंगालगुजरातअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर