लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha Elections: अकाली दल-बसपा को झटका, आप को फायदा, केंद्रीय मंत्रीगोयल, नकवी, सिब्बल और सतीश चंद्र मिश्र का कार्यकाल हो रहा समाप्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 12, 2022 20:15 IST

Rajya Sabha Elections: उच्च सदन में अकाली दल का प्रतिनिधित्व समाप्त हो जाने के आसार हैं, वहीं हाल ही में राज्यसभा में 100 सदस्यों का आंकड़ा पार करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की संख्या कम होने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देबहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सतीश चंद्र मिश्र प्रमुख हैं।सदस्यों का कार्यकाल 21 जून से एक अगस्त के बीच समाप्त हो रहा है। 245-सदस्यीय राज्यसभा में वर्तमान में भाजपा के 95 सदस्य हैं।

Rajya Sabha Elections: पंद्रह राज्यों की 57 राज्यसभा सीटों के लिए 10 जून को चुनाव होंगे। निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की। जून और अगस्त महीने के बीच इन सीटों का प्रतिनिधित्व कर रहे सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

इन चुनावों के नतीजे आने के बाद उच्च सदन में अकाली दल का प्रतिनिधित्व समाप्त हो जाने के आसार हैं, वहीं हाल ही में राज्यसभा में 100 सदस्यों का आंकड़ा पार करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की संख्या कम होने की संभावना है। जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, मुख्तार अब्बास नकवी, कांग्रेस नेता अंबिका सोनी, जयराम रमेश और कपिल सिब्बल तथा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सतीश चंद्र मिश्र प्रमुख हैं।

इन सदस्यों का कार्यकाल 21 जून से एक अगस्त के बीच समाप्त हो रहा है। 245-सदस्यीय राज्यसभा में वर्तमान में भाजपा के 95 सदस्य हैं जबकि कांग्रेस के 29 सदस्य हैं। उत्तर प्रदेश के 11 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है जबकि महाराष्ट्र और तमिलनाडु के छह-छह सदस्य इस अवधि में सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

जिन अन्य सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें पांच बिहार से, चार-चार आंध्र प्रदेश, राजस्थान और कर्नाटक से हैं। तीन-तीन सदस्य मध्य प्रदेश और ओड़िशा से हैं। सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों में दो-दो सदस्य तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पंजाब, झारखंड और हरियाणा से हैं जबकि एक सदस्य उत्तराखंड से है।

भाजपा को आंध्र प्रदेश, झारखंड और राजस्थान में झटका लग सकता है। आंध्र प्रदेश से भाजपा के तीन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। हालांकि भाजपा को उम्मीद है कि वह इस नुकसान की भरपाई उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से कर लेगी। पंजाब से अकाली दल के एकमात्र राज्यसभा सदस्य बलविंदर सिंह भुंडर और कांग्रेस की अंबिका सोनी का कार्यकाल सामप्त हो रहा है।

हाल ही में इस राज्य में हुए विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को जबरदस्त जीत हासिल हुई थी। यहां की दोनों सीटों पर आप कब्जा जमा सकती है। महाराष्ट्र में शिव सेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस गठबंधन की सरकार है। इस राज्य से खाली ही रही छह सीटों में से वर्तमान में तीन पर गठबंधन और तीन पर भाजपा का कब्जा है।

आंकड़ों के लिहाज से बहुत संभावना है कि गठबंधन अपनी तीनों सीटें बचा लेगा जबकि भाजपा तीन में से दो ही सीट आसानी से जीतने की स्थिति में है। इन चुनावों से उच्च सदन में बसपा की सदस्य संख्या में एक की कमी आएगी। इन चुनावों की अधिसूचना 24 मई को जारी होगी जबकि मतदान 10 जून को होगा। 

 

टॅग्स :संसदकांग्रेसBJPपंजाबराजस्थानछत्तीसगढ़बिहारउत्तर प्रदेशउत्तराखण्डयोगी आदित्यनाथझारखंडJharkhand
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारतछत्तीसगढ़: हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...