लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha Elections: गुजरात-राजस्थान सीमा के निकट सिरोही रिसॉर्ट में रखे गए कांग्रेस के लगभग 24 विधायक, तीन इस्तीफों के बाद पार्टी ने लिया फैसला

By भाषा | Updated: June 8, 2020 05:53 IST

गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने गुजरात की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ कोरोना वायरस संकट के चलते जहां सरकार को लोगों के जीवन को बचाने का काम करना चाहिए, वहीं सरकार अपनी मशीनरी का उपयोग करके जनप्रतिनिधियों को धमकाने और खरीद-फरोख्त का काम कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने गुजरात के अपने करीब 24 विधायकों को यहां निकट के सिरोही में रिसॉर्ट में भेज दियाचार राज्यसभा सीटों के लिए 19 जून को होने वाले चुनाव से पहले भाजपा विधायकों की खरीद-फरोख्त में लगी है। : कांग्रेस

जोधपुर: कांग्रेस ने रविवार को गुजरात के अपने करीब 24 विधायकों को यहां निकट के सिरोही में रिसॉर्ट में भेज दिया और आरोप लगाया कि चार राज्यसभा सीटों के लिए 19 जून को होने वाले चुनाव से पहले भाजपा विधायकों की खरीद-फरोख्त में लगी है।

गुजरातकांग्रेस के तीन विधायकों के भाजपा में जाने के दो दिन बाद यह कदम उठाया गया है। कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि पार्टी विधायकों को अम्बाजी के निकट गुजरात-राजस्थान सीमा पर सिरोही में वाइल्ड विंड्स रिसॉर्ट में रखा गया है ताकि राज्यसभा की सीटों के लिए होने वाले चुनाव से पहले तैयारी की जा सके।

गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने गुजरात की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ कोरोना वायरस संकट के चलते जहां सरकार को लोगों के जीवन को बचाने का काम करना चाहिए, वहीं सरकार अपनी मशीनरी का उपयोग करके जनप्रतिनिधियों को धमकाने और खरीद-फरोख्त का काम कर रही है। हमारे विधायक आगामी रणनीति पर विचार करने लिए यहां ठहरे हुए है।’’

उन्होंने यह नहीं बताया कि विधायक कितने दिन सिरोही के रिसॉर्ट में रुकेंगे। गुजरात के विधायक शनिवार रात को रिसॉर्ट में पहुंचने लगे थे और उनका रविवार देर रात यहां पहुंचना जारी रहा। सूत्रों ने बताया कि गुजरात से अभी तक करीब 24 विधायकों को लाया जा चुका है। हालांकि भाजपा की सिरोही इकाई ने रिसॉर्ट के मालिक के खिलाफ लॉकडाउन के नियमों के कथित उल्लंघन के मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 

टॅग्स :राज्यसभा चुनावगुजरातभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप