लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha Elections: राज्यसभा में 245 सांसद, बहुमत आंकड़ा 123, अप्रैल 2024 में एनडीए को प्राप्त हो जाएगा बहुमत, महत्वपूर्ण कानून करा सकेंगे पारित!, देखें सभी दल की स्थिति

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 28, 2024 20:25 IST

Rajya Sabha Elections: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राजग के सदस्यों की संख्या अभी 113 है और इस साल अप्रैल में सभी मनोनीत सदस्यों के शपथ लेने के बाद 245 सदस्यीय सदन में सदस्यों की संख्या 123 के बहुमत के आंकड़े को छू लेगी।

Open in App
ठळक मुद्देकेवल छह सांसद हैं, जिन्हें राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा के सदस्य के रूप में नामित किया गया।कुछ सदस्य भाजपा में शामिल हो गए। सदन में कुल 12 मनोनीत सदस्य होते हैं। 15 राज्यों में राज्यसभा की 56 सीट के लिए चुनाव हुआ जिनमें से भाजपा ने 30 सीट पर जीत दर्ज की है।

 

 

Rajya Sabha Elections: सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को इस साल अप्रैल में राज्यसभा में बहुमत मिलने की संभावना है। मनोनीत श्रेणी के तहत छह रिक्त पद भरे जाने और नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ लेने के बाद सत्तारूढ़ गठबंधन बहुमत में आ सकता है। राज्यसभा सचिवालय के आंकड़ों के अनुसार भाजपा के 94 सदस्य हैं और हाल में संपन्न चुनाव में उसकी सीट संख्या में दो की बढ़त हुई है और अब कुल सदस्य संख्या 96 हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राजग के सदस्यों की संख्या अभी 113 है और इस साल अप्रैल में सभी मनोनीत सदस्यों के शपथ लेने के बाद 245 सदस्यीय सदन में उसके सदस्यों की संख्या 123 के बहुमत के आंकड़े को छू लेगी। वर्तमान में, केवल छह सांसद हैं जिन्हें राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा के सदस्य के रूप में नामित किया गया और उनमें से कुछ सदस्य बाद में भाजपा में शामिल हो गए। सदन में कुल 12 मनोनीत सदस्य होते हैं।

आंकड़ों से पता चलता है कि कुछ निर्दलीय और मनोनीत सदस्यों के समर्थन से राजग आखिरकार इस साल अप्रैल में जादुई आंकड़े को प्राप्त कर लेगा और इस तरह उसे उच्च सदन में महत्वपूर्ण कानून पारित कराने में मदद मिलेगी। उसके पास अब तक उच्च सदन में बहुमत नहीं था। हाल में 15 राज्यों में राज्यसभा की 56 सीट के लिए चुनाव हुआ जिनमें से भाजपा ने 30 सीट पर जीत दर्ज की है।

नौ सीट पर कांग्रेस ने, दो पर समाजवादी पार्टी ने, चार पर तृणमूल कांग्रेस ने, तीन पर वाईएसआरसीपी ने, दो पर राष्ट्रीय जनता दल ने, दो पर बीजू जनता दल ने जीत प्राप्त की। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, शिवसेना, भारत राष्ट्र समिति और जनता दल-यूनाइटेड के खाते में एक-एक सीट आई। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्यों की संख्या 30 तक सिमट सकती है।

इस तरह संयुक्त विपक्ष के उच्च सदन में 100 से भी कम सांसद रहेंगे। सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए उच्च सदन में बहुमत प्राप्त करना बहुत महत्वपूर्ण है। विगत वर्षों में संख्याबल की कमी की वजह से कई महत्वपूर्ण विधेयक उच्च सदन में अटक चुके हैं।

टॅग्स :राज्यसभा चुनावBJPकांग्रेससंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत