लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha Elections 2022: बलबीर सिंह सीचेवाल और विक्रमजीत सिंह साहनी होंगे आप प्रत्याशी, राज्यसभा में AAP के 10 सांसद!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 28, 2022 17:45 IST

Rajya Sabha Elections 2022: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस करुणा राजू ने सोमवार को कहा था कि दो राज्यसभा सीटों के लिए मंगलवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा में इसके साथ ही आप के 10 सांसद हो जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया 13 जून तक संपन्न होगी।प्रत्याशियों के नामांकन की जांच एक जून को की जाएगी और तीन जून तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

Rajya Sabha Elections 2022: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पर्यावरणविद और पद्म श्री संत बलबीर सिंह सीचेवाल और सामाजिक कार्यकर्ता पद्म श्री विक्रमजीत सिंह साहनी राज्यसभा सीट के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार होंगे। राज्यसभा में इसके साथ ही आप के 10 सांसद हो जाएंगे।

आम आदमी पार्टी (आप) के तीन सांसद दिल्ली से और 7 पंजाब से हो गए हैं। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस करुणा राजू ने सोमवार को कहा था कि राज्य की दो राज्यसभा सीटों के लिए मंगलवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस संबंध में अपने ट्विटर हैंडल पर एक घोषणा की। मान ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि ‘आप’ राज्यसभा के लिए दो पद्म श्री पुरस्कार विजेताओं को नामित कर रही है। एक पर्यावरणविद पद्म श्री संत बलबीर सिंह सीचेवाल हैं और दूसरे पद्म श्री विक्रमजीत सिंह साहनी हैं। उन दोनों को मेरी शुभकामनाएं।’’

हाल ही में पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, विधायक राघव चड्ढा, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के संकाय सदस्य संदीप पाठक, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक अशोक मित्तल और व्यवसायी संजीव अरोड़ा चुने गए थे।

यह चुनाव मौजूदा राज्यसभा सदस्य अंबिका सोनी (कांग्रेस) और बलविंदर सिंह भुंडर (शिरोमणी अकाली दल) का कार्यकाल आगामी चार जुलाई को खत्म होने की वजह से कराया जा रहा है। उम्मीदवार 31 मई तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों के नामांकन की जांच एक जून को की जाएगी और तीन जून तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। राजू ने बताया कि मतदान 10 जून को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा और मतों की गिनती उसी दिन शाम पांच बजे से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया 13 जून तक संपन्न होगी।

टॅग्स :राज्यसभा चुनावAam Aadmi Partyपंजाबभगवंत मान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?