लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha Election Result 2024: जॉर्ज कुरियन, रवनीत सिंह बिट्टू, ममता मोहंता, उपेंद्र कुशवाहा, किरण चौधरी और मनन कुमार मिश्रा निर्विरोध निर्वाचित

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 27, 2024 17:38 IST

Rajya Sabha Election Result 2024: भाजपा नेता किरण चौधरी हरियाणा से राज्यसभा उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुईं। 

Open in App
ठळक मुद्देRajya Sabha Election Result 2024: बिहार में राजद और लालू यादव को एक सीट का झटका लगा है। Rajya Sabha Election Result 2024: ओडिशा से ममता मोहंता चुनी गईं।Rajya Sabha Election Result 2024: केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू राजस्थान से राज्यसभा पहुंच रहे हैं।

Rajya Sabha Election Result 2024: केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता जॉर्ज कुरियन, रवनीत सिंह बिट्टू, ममता मोहंता, उपेंद्र कुशवाहा, किरण चौधरी और मनन कुमार मिश्रा निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो गए हैं। कुरियन मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए। बिहार से उपेंद्र कुशवाहा और मनन कुमार मिश्रा चुने गए और बिहार में राजद और लालू यादव को एक सीट का झटका लगा है। ओडिशा से ममता मोहंता चुनी गईं और केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत राजस्थान से राज्यसभा पहुंच रहे हैं। भाजपा नेता किरण चौधरी हरियाणा से राज्यसभा उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुईं।

बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि एनडीए को और मजबूत किया जाएगा। बिहार में राज्यसभा की दो सीटों पर उपचुनाव हुआ था। विवेक ठाकुर (भाजपा) और मीसा भारती (राजद) के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हुई थीं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख ने काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और तीसरे स्थान पर रहे थे।

बिट्टू राजस्थान से राज्यसभा के सदस्य चुने गए हैं। विधानसभा के प्रमुख सचिव एवं निर्वाचन अधिकारी महावीर प्रसाद शर्मा ने मंगलवार को राजस्थान से राज्यसभा की एक सीट के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी रवनीत सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।

शर्मा ने निर्वाचित प्रत्याशी रवनीत सिंह के अधिकृत निर्वाचन अभिकर्ता एवं उनकी ओर से प्रमाण-पत्र लेने के लिए अधिकृत योगेन्द्र सिंह तंवर को प्रमाण-पत्र प्रदान किया। तय कार्यक्रम के अनुसार राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन वापसी की अंतिम तारीख 27 अगस्त थी। इस चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन किया था।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता जगन्नाथ प्रधान ने मंगलवार को राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन वापस ले लिया, जिससे पार्टी की आधिकारिक उम्मीदवार ममता मोहंता के संसद के ऊपरी सदन में दोबारा निर्वाचित होने का रास्ता साफ हो गया। मोहंता द्वारा 21 अगस्त को नामांकन दाखिल करने के कुछ घंटों बाद प्रधान ने अपना नामांकन दाखिल किया था।

एक अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान प्रधान और मोहंता दोनों के कागजात वैध पाए गए। प्रधान ने कहा, ‘‘मैंने पार्टी के निर्देश पर नामांकन पत्र दाखिल किया था। अपनी पार्टी के निर्देश पर ही मैंने आज अपना नामांकन वापस ले लिया। भाजपा नेतृत्व ने मुझे यह कार्य सौंपा था और मैंने पार्टी के एक अनुशासित सदस्य के रूप में इसे पूरा किया।’’

भाजपा के प्रदेश प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर ने कहा था कि प्रधान ने ‘‘डमी उम्मीदवार’’ के तौर पर नामांकन दाखिल किया था। राजनीतिक दल ‘डमी उम्मीदवार’ को इसलिए उतारते हैं ताकि आधिकारिक उम्मीदवार का नामांकन खारिज होने की स्थिति में उन्हें मुकाबले में उतारा जाए।

प्रधान ने भुवनेश्वर-मध्य से भाजपा उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें बीजू जनता दल (बीजद) के अनंत नारायण जेना से हार का सामना करना पड़ा था। मयूरभंज जिले से कुडुमी समुदाय की नेता मोहंता ने जुलाई में बीजद छोड़ दी थी और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

टॅग्स :बिहारराज्यसभा चुनावBJPओड़िसाराजस्थानMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?