लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की सूची जारी, लिस्ट में निर्मला सीतारमण सहित 16 कैंडिडेट्स के नाम

By रुस्तम राणा | Updated: May 29, 2022 19:56 IST

राज्य सभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और निर्मला सीतारमण को क्रमश: महाराष्ट्र एवं कर्नाटक से उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है।

Open in App

नई दिल्ली: राज्य सभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट को जारी कर दिया है। रविवार को पार्टी की ओर से जारी इस लिस्ट में केंद्रीय वित्तमंत्री और पीयूष गोयल सहित 16 उम्मीदवारों के नाम हैं। भाजपा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में केंद्रीय चुनाव समिति ने इन उम्मीदवारों की घोषणा की है। बीजेपी ने पीयूष गोयल को महाराष्ट्र तो निर्मला सीतारमण को कर्नाटक से अपना उम्मीदवार बनाया है।

इसके अलावा कविता पाटीदार को मध्य प्रदेश से राज्य सभा का उम्मीदवार घोषित किया गया है। पार्टी ने कर्नाटक से सीतारमण के अलावा जग्गेश को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं महाराष्ट्र से पीयूष गोयल के अलावा लिस्ट में डॉ अनिल सुखदेवराव बोंडे पार्टी के उम्मीदवार हैं।

वहीं राजस्थान से घनश्याम तिवारी, उत्तर प्रदेश से लक्ष्मीकांत वाजपेयी, डॉ राधामोहन अग्रवाल, सुरंद्र सिंह नागर, बाबू राम निषाद, दर्शना सिंह और संगीता यादव को कैंडिडेट बनाया गया है। जबकि हरियाणा से कृष्ण लाल पंवार को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

उत्तराखंड से राज्य सभा के लिए डॉ कल्पना सैनी पार्टी की उम्मीदवार हैं। वहीं बिहार में सतीश चंद्र दूबे और शंभू शरण पटेल को पार्टी ने राज्यसभा में भेजने की घोषणा की है।   

राज्य सभा चुनाव के लिए बीजेपी के 16 कैंडिडेट

1. पीयूष गोयल (महाराष्ट्र) 2. डॉ अनिल सुखदेवराव बोंडे (महाराष्ट्र) 3. सीतारमण (कर्नाटक)4. जग्गेश (कर्नाटक)5. कविता पाटीदार (मध्य प्रदेश)6. लक्ष्मीकांत वाजपेयी (उत्तर प्रदेश)7. डॉ राधामोहन अग्रवाल (उत्तर प्रदेश)8. सुरंद्र सिंह नागर (उत्तर प्रदेश)9. बाबू राम निषाद (उत्तर प्रदेश)10. दर्शना सिंह (उत्तर प्रदेश)11. संगीता यादव (उत्तर प्रदेश)12. घनश्याम तिवारी (राजस्थान) 13. सतीश चंद्र दूबे (बिहार)14. शंभू शरण पटेल (बिहार)15. डॉ कल्पना सैनी (उत्तराखंड)16. कृष्ण लाल पंवार (हरियाणा)

टॅग्स :राज्यसभा चुनावBJPपीयूष गोयलPiyush Goyal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत