लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha Election 2024: यूपी में 10 सीट पर 27 फरवरी को मतदान, कुमार विश्वास हो सकते हैं बीजेपी प्रत्याशी, भाजपा ने 35 नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजा, इनका कार्यकाल हो रहा खत्म

By राजेंद्र कुमार | Updated: February 8, 2024 12:38 IST

Rajya Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने भी पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ विचार विमर्श शुरू किया है.

Open in App
ठळक मुद्देबैठक में भाजपा ने 35 दावेदारों का एक पैनल तैयार किया है.कुछ पुराने नामों के साथ कई नए नाम शामिल किए गए हैं.भूपेंद्र चौधरी ने पैनल में शामिल नेताओं के नामों का खुलासा करने के इंकार कर दिया.

Rajya Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश (यूपी) की दस राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव की तैयारियों ने ज़ोर पकड़ लिया है. इन दस राज्यसभा सीटों पर 27 फरवरी को चुनाव होंगे. विधानसभा में विधायकों के संख्या बल के हिसाब ने जिन दस सीटों पर चुनाव चुनाव होना है, उनमें सात सीटें आसानी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खाते में आने का अंकगणित है. जबकि तीन सीटें विपक्षी दल यानी समाजवादी पार्टी (सपा) जीत सकती है. इस गणित के आधार पर सूबे की सत्ता पर काबिज योगी सरकार ने सोमवार को राज्यसभा की सात सीटों के लिए 35 नेताओं के नामों का पैनल तैयार कर उसे पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को भेजा है. वही दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने भी पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ विचार विमर्श शुरू किया है. इसी सप्ताह अखिलेश यादव यह तय कर लेंगे कि राज्यसभा की तीन सीटों के लिए पार्टी किन तीन नेताओं के नामों को फाइनल करेगी.

भाजपा के पैनल में है यह नाम

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के अनुसार, सोमवार की देर शाम मुख्यमंत्री आवास पर हुई पार्टी नेताओं के कोर ग्रुप की बैठक में पार्टी ने 35 दावेदारों का एक पैनल तैयार किया है. इस पैनल में कुछ पुराने नामों के साथ कई नए नाम शामिल किए गए हैं. भूपेंद्र चौधरी ने पैनल में शामिल नेताओं के नामों का खुलासा करने के इंकार कर दिया.

परंतु इस बैठक में शामिल नेताओं ने यह बताया कि मौजूदा राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी, विजयपाल सिंह तोमर और जीवीएम नरसिन्हा राव को फिर से राज्यसभा भेजने की सिफ़ारिश पैनल ने की है. इसके साथ ही पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, ब्रज बहादुर, दिनेश कुमार शर्मा, बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका रावत, पूर्व राज्यसभा सदस्य जुगल किशोर, अनामिका चौधरी, शकुंतला चौहान, दुष्यंत गौतम सहित कई अन्य नाम भी शामिल हैं.

इनके अलावा वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा तथा कुमार विश्वास को भी यूपी से राज्यसभा भेजे जाने की बात भाजपा के नेता कह रहे हैं. फिलहाल जिन 35 नाम का पैनल दिल्ली भेजा गया है, इनमें से किसे राज्यसभा भेजा जाएगा, उस पर जल्दी ही केंद्रीय नेतृत्व फाइनल मुहर लगाएगा.

सपा के पास सीट बढ़ाने का मौका 

राज्य में होने वाले राज्यसभा चुनाव में सपा के पास अपनी सीट बढ़ाने का मौका है. राज्यसभा पहुंचें के लिए 37 विधायकों का मत चाहिए होने. विपक्ष के लिहाज से देखें तो सपा के पास इस समय 108 और रालोद के पास 9 विधायक हैं. कांग्रेस भी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है. इसलिए, उसके भी 2 वोट सपा के खाते में ही आने के आसार हैं.

इस तरह से सपा गठबंधन के पास कुल 119 वोट हैं. ऐसे में सपा की तीन सीटों पर जीत तय मानी जा रही हैं. पिछली बार सपा को एक सीट मिली थी. कहा जा रहा है सपा की राज्यसभा सदस्य जया बच्चन को फिर से राज्यसभा भेजा जाएगा है. इसके अलावा जिन दो नेताओं राज्यसभा भेजा जाएगा, इनका नाम इसी सप्ताह घोषित कर दिया जाएगा. 

राज्यसभा में इनका कार्यकाल हो रहा खत्म 

भाजपा : अनिल अग्रवाल, अशोक वाजपेयी, अनिल जैन, कांता कर्दम, सकलदीप राजभर, जीवीएल नरसिम्हा राव, विजय पाल तोमर, सुधांशु त्रिवेदी, हरनाथ सिंह यादव।

सपा : जया बच्चन।

टॅग्स :राज्यसभा चुनावउत्तर प्रदेशBJPयोगी आदित्यनाथअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीजया बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर