लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha Election 2024: हरियाणा से किरण चौधरी, राजस्थान से रवनीत सिंह बिट्टू को टिकट, भाजपा ने 9 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 20, 2024 18:57 IST

Rajya Sabha Election 2024: भाजपा ने राज्यसभा की नौ सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की, केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन मध्य प्रदेश से और रवनीत सिंह बिट्टू राजस्थान से होंगे प्रत्याशी।

Open in App
ठळक मुद्देRajya Sabha Election 2024: राज्यसभा के उप-चुनाव के लिए 9 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी।Rajya Sabha Election 2024: नौ राज्यों में राज्यसभा की 12 रिक्त सीटों के लिए चुनाव तीन सितंबर को होगा।Rajya Sabha Election 2024:हरियाणा की विधायक किरण चौधरी ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। 

Rajya Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केन्द्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न राज्यों में होने वाले आगामी राज्यसभा के उप-चुनाव (Rajya Sabha Election) के लिए 9 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। हरियाणा (HARYANA) से किरण चौधरी, राजस्थान से रवनीत सिंह बिट्टू, बिहार (BIHAR) से मनन कुमार मिश्रा (MANAN KUMAR MISHRA) को टिकट दिया गया है। नौ राज्यों में राज्यसभा की 12 रिक्त सीटों के लिए चुनाव तीन सितंबर को होगा। भाजपा ने मध्य प्रदेश (MADHYA PRADESH) से जार्ज कुरियन को, असम (ASSAM) से मिशन रंजन दास और रामेश्वर तेली को टिकट दिया है। महाराष्ट्र से धैर्यशील पाटिल, ओडिशा से ममता मोहंता और त्रिपुरा (TRIPURA) से राजीव भट्टाचार्य को टिकट दिया गया। 

भाजपा ने हरियाणा से किरण चौधरी, बिहार से मनन कुमार मिश्रा, असम से मिशन रंजन दास और रामेश्वर तेली, महाराष्ट्र से धैर्यशील पाटिल, ओडिशा से ममता मोहंता और त्रिपुरा से राजीव भट्टाचार्य को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने इस बिहार से उपेंद्र कुशवाहा को भी टिकट दिया है। बिहार में दो सीट पर चुनाव हो रहा है।

हरियाणा की विधायक किरण चौधरी ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। करीब दो माह पहले कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुईं चौधरी ने कहा, ‘‘मैंने विधानसभा सदस्य (विधायक) के तौर पर इस्तीफा दे दिया है।’’ आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

हरियाणा की पूर्व मंत्री और तोशाम से विधायक चौधरी (69) जून में अपनी बेटी श्रुति और अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गयी थीं। कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा के रोहतक क्षेत्र से लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद हरियाणा में राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव की आवश्यकता पैदा हुई है। इस सीट के लिए नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन बुधवार है।

विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या को देखते हुए पार्टी की इस सीट से जीत तय मानी जा रही है। नामांकन पत्रों की छंटनी 22 अगस्त को होगी जबकि उम्मीदवार 27 अगस्त तक नामांकन वापस ले सकते हैं। अगर आवश्यकता पड़ी तो हरियाणा विधानसभा सचिवालय में तीन सितंबर को सुबह नौ बजे से अपराह्न चार बजे तक मतदान कराया जाएगा।

टॅग्स :राज्यसभा चुनावहरियाणाबिहारअसमराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप