लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha Election 2024 Live Updates: कर्नाटक में राज्यसभा की चार सीटों पर मतदान जारी, 5 प्रत्याशी मैदान में, आखिर क्या है समीकरण और विधानसभा की स्थिति जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2024 11:34 IST

Rajya Sabha Election 2024 Live Updates: पांच उम्मीदवार - अजय माकन, सैयद नसीर हुसैन और जी.सी. चंद्रशेखर (सभी कांग्रेस), नारायण बंदगे (भाजपा) और कुपेंद्र रेड्डी (जनता दल सेक्युलर) मैदान में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविधायकों को नामित मतदान एजेंट को अपनी वोटिंग प्राथमिकता दिखानी होगी।मतदान सुबह नौ बजे शुरू हुआ जो शाम चार बजे तक चलेगा।मतगणना शाम पांच बजे से शुरू हो जाएगी।

Rajya Sabha Election 2024 Live Updates: कर्नाटक से राज्यसभा की चार सीट के लिए मंगलवार को मतदान किया जा रहा है। कर्नाटक में कांग्रेस के 134 विधायक जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 66 और जनता दल-सेक्युलर (जद -एस) के 19 विधायक हैं, जबकि चार अन्य विधायक हैं। कांग्रेस ने चार अन्य विधायकों में से दो निर्दलीय और सर्वोदय कर्नाटक पक्ष के दर्शन पुत्तनैया का समर्थन होने का दावा किया है तथा वह तीन सीट जीतने को लेकर आश्वस्त है। दिलचस्प बात यह है कि इन चार विधायकों में से जी. जनार्दन रेड्डी (कल्याण राज्य प्रगति पक्ष) ने सोमवार को मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से मुलाकात की थी। विधायक अपने मताधिकार का प्रयोग खुली मतपत्र प्रणाली के जरिए करेंगे। मतदान सुबह नौ बजे शुरू हुआ जो शाम चार बजे तक चलेगा। मतगणना शाम पांच बजे से शुरू हो जाएगी।

इन विधायकों को नामित मतदान एजेंट को अपनी वोटिंग प्राथमिकता दिखानी होगी। कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले कांग्रेस ने सोमवार को अपने सभी विधायकों को एक होटल में स्थानांतरित कर दिया था। इस चुनाव के लिए पांच उम्मीदवार - अजय माकन, सैयद नसीर हुसैन और जी.सी. चंद्रशेखर (सभी कांग्रेस), नारायण बंदगे (भाजपा) और कुपेंद्र रेड्डी (जनता दल सेक्युलर) मैदान में हैं।

‘क्रॉस वोटिंग’ (विधायकों के पाला बदलने) की आशंकाओं के बीच सभी पार्टियों ने मंगलवार को हो रहे मतदान के लिए अपने विधायकों को व्हिप जारी किया है। कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव का माहौल तब दिलचस्प हो गया जब भाजपा-जद(एस) गठबंधन ने अपने दूसरे उम्मीदवार (कुपेंद्र रेड्डी) को मैदान में उतारा, हालांकि गठबंधन चार में से केवल एक सीट जीतने की ताकत रखता है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, प्रत्येक उम्मीदवार को जीत के लिए 45 वोट हासिल करने होंगे।

टॅग्स :राज्यसभा चुनावकर्नाटककांग्रेसBJPसिद्धारमैयाजनता दल (सेकुलर)एचडी देवगौड़ाएचडी कुमारस्वामीDK Shivakumar
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप