लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा में केंद्र सरकार में खाली पड़े आठ लाख पदों को भरने की मांग उठी, सदस्यों ने कहा- सशस्त्र बलों में एक लाख और रेलवे में तीन लाख पद खाली

By विशाल कुमार | Updated: February 8, 2022 14:56 IST

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वी. शिवदासन ने कहा कि विभिन्न मंत्रालयों से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक सशस्त्र बलों में 1,25,555 पद, रेलवे में 2,65,547 पद और 80,752 राजपत्रित पद खाली पड़े हैं। उन्होंने इन खाली पदों को जल्द से जल्द भरने की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देसदस्यों ने कहा कि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक केंद्र सरकार में आठ लाख पद खाली पड़े हैं।उन्होंने कहा कि इसके मुताबिक सिर्फ सशस्त्र बलों में एक लाख और रेलवे में तीन लाख पद खाली हैं।

नई दिल्ली: राज्यसभा के सदस्यों ने मंगलवार को केंद्र सरकार में खाली पड़े आठ लाख से अधिक पदों को भरने की मांग की और कहा कि ऐसे समय में जब देश में बेरोजगारी की दर सर्वोच्च स्तर पर है, इन पदों का खाली रहना न्यायोचित नहीं है।

उच्च सदन में शून्य काल के दोरान इस मुद्दे को उठाते हुए वाईएसआर कांग्रेस के विजयसाई रेड्डी ने कहा कि देश में जहां बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है वहीं सरकारी क्षेत्र में खाली पदों का अंबार लग रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक केंद्र सरकार में आठ लाख पद खाली पड़े हैं। उन्होंने कहा कि इसके मुताबिक सिर्फ सशस्त्र बलों में एक लाख और रेलवे में तीन लाख पद खाली हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार खाली पदों पर अधिसूचना नहीं निकाल रही है और ना ही परीक्षा करवा रही है और ना ही परिणाम घोषित कर रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘युवाओं में घोर निराशा फैल रही है। सरकार को इस मामले में संवेदनशीलता दिखानी होगी और ठोस कदम उठाने होंगे।’’

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वी. शिवदासन ने कहा कि विभिन्न मंत्रालयों से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक सशस्त्र बलों में 1,25,555 पद, रेलवे में 2,65,547 पद और 80,752 राजपत्रित पद खाली पड़े हैं। उन्होंने इन खाली पदों को जल्द से जल्द भरने की मांग की।

लोकतांत्रिक जनता दल के एमवी श्रेयांश कुमार ने कहा कि पिछले साल दिसंबर में बेरोजगारी की दर आठ प्रतिशत को छू गई है और केंद्र सरकार में आठ लाख पद खाली पड़े हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि वह खाली पदों को भरने के लिए आवश्यक कदम उठाए ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके।’’

तृणमूल कांग्रेस की डोला सेन ने आरोप लगाया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने 26 जनवरी को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से विभिन्न राज्यों के कर्मियों के लिए ट्वीट किया लेकिन पश्चिम बंगाल के स्थान पर उसने उत्तर बंगाल का जिक्र किया। इस पर दुख और आश्चर्य प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि यह गंभीर और चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा, ‘‘बीएसएफ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस प्रकार की विरूपण कैसे हो सकता है।’’ उन्होंने इस मसले पर केंद्र सरकार से आवश्यक कदम उठाए और पश्चिम बंगाल के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करे। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने उम्मीद जताई कि सरकार इस पर गौर करेगी और सुधार करेगी।

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के तिरुची शिवा ने भारतीयों के प्रवासन का मामला उठाया और कहा कि बड़ी संख्या में प्रशिक्षित युवाओं को विदेश जाने से रोकने के लिए सरकार को देश में अवसर उपलब्ध कराने होंगे।

भारतीय जनता पार्टी के सुशील कुमार मोदी ने क्रिप्टो मुद्रा को जीएसटी के दायरे में लाने और आवश्यकतानुसार कानून में संशोधन कर नये प्रावधान की व्यवस्था व ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स का गठन करने की मांग की। उन्होंने कहा कि क्रिप्टो से आय पर सर्वाधिक 30 प्रतिशत कर लगाया गया है और वह भी बगैर किसी छूट के लेकिन एस पर जीएसटी लगाने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की फौजिया खान ने वक्फ संपत्तियों पर बड़ी संख्या में हो रहे अतिक्रमण का मुद्दा उठाया और कहा कि इसके लिए मौजूदा कानून में तब्दीली की मांग की। अतिक्रमण रोकने के लिए उन्होंने वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को और अधिक शक्तियां प्रदान करने के लिए कानून में बदलाव करने के साथ ही ऐसे मामलों की जांच के लिए एसआईटी गठन करने की मांग की।

टॅग्स :बेरोजगारीराज्य सभासीपीआईएमटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप