लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने संजय सिंह को बतौर सांसद शपथ दिलाने से किया इनकार, कहा- "उनके निलंबन पर विशेषाधिकार समिति ने नहीं दी है रिपोर्ट"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 5, 2024 13:01 IST

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह सोमवार को राज्यसभा सांसद पद की शपथ नहीं लेंगे। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने संजय सिंह को शपथ दिलाने से इनकार कर दिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह सोमवार को राज्यसभा सांसद पद की शपथ नहीं लेंगेराज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने संजय सिंह को शपथ दिलाने से इनकार किया संजय सिंह राज्यसभा से निलंबित हैं, जिस पर विशेषाधिकार समिति ने कोई फैसला नहीं लिया है

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह सोमवार को राज्यसभा सांसद पद की शपथ नहीं लेंगे। जानकारी के अनुसार राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने संजय सिंह को शपथ दिलाने की इजाजत नहीं दी है। 

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने आप नेता संजय सिंह को पिछले साल 24 जुलाई को आसन के निर्देशों का पालन नहीं करने पर निलंबित कर दिया था, जिस पर फिलहाल संसद की विशेषाधिकार समिति ने कोई फैसला नहीं लिया है। इस कारण से सभापति ने संजय सिंह को शपथ देने से इनकार कर दिया है।

इससे पहले बीते शनिवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने आदेश दिया था कि वो हिरासत में राज्यसभा जाकर सांसद की शपथ ले सकते हैं। अदालत का यह आदेश दो दिन बाद जारी किया गया था जब संजय सिंह ने शपथ के लिए अंतरिम जमानत की मांग करते हुए और 5 से 9 फरवरी तक संसद के चल रहे बजट सत्र में भाग लेने के लिए कोर्ट से इजाजत मांगी थी।

संजय सिंह के वकील ने कोर्ट से अंतरिम जमानत की याचिका पर जोर नहीं दिया गया है क्योंकि संजय सिंह को 7 फरवरी को उनके खिलाफ दायर एक अन्य मामले में सुनवाई के लिए सुल्तानपुर जाना था।

चूंकि ईडी ने उनकी संशोधित याचिका का विरोध नहीं किया, इसलिए अदालत ने संजय सिंह की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी और उन्हें सोमवार को शपथ लेने की अनुमति दी।

मालूम हो कि संजय सिंह दिल्ली के कथित शराब घोटाले के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग आरोपों के सिलसिले में अक्टूबर से जेल में बंद हैं। उन्हें 4 जनवरी को राज्यसभा सदस्यता के लिए नामांकन दाखिल करने और 10 जनवरी को अपना सदस्यता प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर के पास जाने की अनुमति दी गई थी।

केंद्रीय एजेंसी इस मामले में कथित मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है। यह मामला दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार की साल 2021-2022 के उस शराब नीति से संबंधित है, जिसे लागू करने को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं।

दिल्ली सरकार की शराब नीति में गुटबंदी की इजाजत दी गई थी और कुछ डीलरों का पक्ष लिया गया था। जिन्होंने लाभ कमाने के लिए कथित तौर पर इसके लिए रिश्वत दी थी। हालांकि आम आदमी पार्टी ने इन आरोपों का जोरदार खंडन किया था। इस मामले में न केवल संजय सिंह बल्कि अरविंद केजरीवाल के भरोसेमंद और दिल्ली सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी पिछले साल मार्च से जेल में बंद हैं।

टॅग्स :संजय सिंहजगदीप धनखड़राज्य सभाAam Aadmi Partyआम आदमी पार्टीRajya Sabha Secretariat
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप