लाइव न्यूज़ :

गुजरात, असम में राज्यसभा उपचुनाव एक मार्च को : निर्वाचन आयोग

By भाषा | Updated: February 4, 2021 16:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार फरवरी निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को कहा कि गुजरात और असम में तीन सीटों पर राज्यसभा का उपचुनाव एक मार्च को होगा। इसमें एक सीट कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन के कारण रिक्त हुई है।

गुजरात में राज्यसभा की दो सीटें अहमद पटेल और अभय भारद्वाज (भाजपा) के निधन के बाद रिक्त हुईं। पटेल का पिछले साल 25 नवंबर को निधन हो गया था जबकि भारद्वाज का निधन एक दिसंबर को हुआ था।

पटेल और भारद्वाज का राज्यसभा का कार्यकाल क्रमश: अगस्त 2023 और जून 2026 में खत्म होने वाला था।

बोडो फ्रंट के बिस्वजीत दैमारी के पिछले साल नवंबर में ऊपरी सदन की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद असम में राज्यसभा की एक सीट खाली हुई थी। उनका कार्यकाल अप्रैल 2026 में खत्म होने वाला था।

उपचुनाव के लिए अधिसूचना 11 फरवरी को जारी की जाएगी और मतदान एक मार्च को होगा। मतगणना एक मार्च को शाम में होगी। नियमों के मुताबिक राज्यसभा चुनाव के लिए मतगणना चुनाव वाले दिन ही होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए