लाइव न्यूज़ :

राजनाथ मंगलवार को एक निजी रक्षा कंपनी के परिसर का दौरा करेंगे

By भाषा | Updated: August 23, 2021 22:12 IST

Open in App

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को नागपुर में निजी रक्षा कंपनी ‘इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड’ (ईईएल) के परिसर का दौरा करेंगे।रक्षा मंत्रालय ने पिछले साल अक्टूबर में 409 करोड़ रुपये की लागत से भारतीय सेना को 10 लाख ‘मल्टी-मोड हैंड ग्रेनेड’ की आपूर्ति के लिए ईईएल के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे। रक्षा मंत्री कार्यालय ने सोमवार को ट्विटर पर कहा, ‘‘रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह कल (मंगलवार) नागपुर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वह ईईएल फैक्ट्री परिसर में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।’’ सिंह के कार्यालय ने कहा कि मंगलवार को, मंत्री शहर में केंद्र द्वारा संचालित रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की एक प्रयोगशाला का भी दौरा करेंगे। कार्यालय ने बताया कि इसके अलावा, सिंह नागपुर में भारतीय वायु सेना की रखरखाव कमान के मुख्यालय का भी दौरा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप