लाइव न्यूज़ :

राजनाथ ने कहा- आतंक के खिलाफ भारत की लड़ाई का समर्थन करें ASEAN देश

By भाषा | Updated: February 23, 2019 00:28 IST

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के सदस्यों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई का समर्थन करने की अपील की।

Open in App

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के सदस्यों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई का समर्थन करने की अपील की।उन्होंने यहां चौथे भारत-आसियान एक्सपो एवं सम्मेलन में अपने समापन संबोधन में कहा कि शांति और सुरक्षा का माहौल व्यापार एवं वाणिज्य के फलने-फूलने के लिए पूर्व शर्त है। 

उन्होंने आसियान देशों और अन्य देशों से आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा, ‘‘इस सम्मेलन को इस तथ्य को स्वीकार करना चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी देश की जमीन का आतंकवाद के प्रसार के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।’’ 

पुलवामा आतंकवादी हमले का जिक्र करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि सूचनाओं के आदान प्रदान, कानून प्रवर्तन सहयोग, क्षमता निर्माण, धनशोधन निरोधक अभियान आतंक के वित्तपोषण विरोधी अभियान के जरिए सभी प्रकार के आतंकवाद, हिंसक चरमपंथ और कट्टरपंथ के खिलाफ लड़ाई में सहयोग को मजबूत बनाने की व्यापक संभावना है। पुलवामा में 14 फरवरी को आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे।

भारत और आसियान देशों के बीच व्यापार संभावना की चर्चा करते हुए सिंह ने कहा कि भारत के विदेश व्यापार का आधा से ज्यादा हिस्सा पूरब से होता है। उन्होंने भारत और आसियान देशों के लोगों के बीच संपर्क, कनेक्टिविटी और व्यापार संबंध बढ़ाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा , ‘‘पूरब के देशों के साथ भारत के आर्थिक संबंधों को मजबूत करना भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ के मुख्य उद्देश्यों में एक है। आसियान देशों के साथ हमारी साझेदारी ने हमारे प्रधानमंत्री की ‘एक्ट ईस्ट’ दृष्टि के चलते नया आयाम हासिल किया है। ’’ 

टॅग्स :राजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील