लाइव न्यूज़ :

राजनाथ सिंह का दावा, कांग्रेसमुक्त होते ही गरीबी मुक्त भी हो जाएगा भारत

By भाषा | Updated: April 15, 2019 20:49 IST

पूरे विपक्ष का एक ही लक्ष्य है कि किसी तरह मोदी को रोको। उन्होंने कहा कि हमने दो सर्जिकल स्ट्राइक किये तो विपक्ष ने पूछा कि कितने आतंकवादी मारे गए।

Open in App

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण देश में गरीबी है और कांग्रेसमुक्त बनते ही हिन्दुस्तान गरीबी से भी मुक्त हो जाएगा। सिंह ने बदायूं लोकसभा क्षेत्र के बिसौली विधानसभा के कस्बा बगरैन में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर संघमित्रा मौर्य के समर्थन में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों की वजह से भारत पिछड़ेपन और गरीबी से ग्रस्त है।

उन्होंने कहा कि जिस दिन भारत कांग्रेस मुक्त हो जाएगा, उसी दिन ग़रीबी से भी मुक्त हो जाएगा। गृह मंत्री ने कहा कि पहले चरण के चुनाव के बाद सपा—बसपा—रालोद गठबंधन ने अपनी हार मान ली है और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों पर सवालिया निशान लगाने शुरू कर दिए हैं। ये उनकी हताशा का परिचय है।

उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और रालोद अलग अलग लड़कर चुनाव नहीं जीत सकते थे, इसीलिए मन में गांठ होने के बावजूद भी उन्होंने गठबंधन बनाया लेकिन मोदी की आंधी में यह गठबंधन तिनके की तरह उड़ जाएगा। सिंह ने कहा कि इस गठबंधन की तो यह हालत है कि सपा—बसपा रालोद की संयुक्त रैली में अजीत सिंह को मंच पर अपने जूते उतार कर नंगे पैर जाना पड़ा।

पूरे विपक्ष का एक ही लक्ष्य है कि किसी तरह मोदी को रोको। उन्होंने कहा कि हमने दो सर्जिकल स्ट्राइक किये तो विपक्ष ने पूछा कि कितने आतंकवादी मारे गए। हमारा कहना है कि बहादुर तो वे होते हैं जो दुश्मन को मारकर आगे बढ़ जाएं। वीर लाशें नहीं गिना करते। हमारे जांबाज युद्धवीर हैं, लाशें गिनने का काम युद्धवीर नहीं गिद्धवीर किया करते हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजनाथ सिंहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए