लाइव न्यूज़ :

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, आतंकी संगठन इस समय नेतृत्व और संसाधनों के संकट का सामना कर रहे हैं

By भाषा | Updated: July 8, 2019 15:15 IST

सिंह ने सोमवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल के जवाब में बताया कि राज्य में पुलवामा आतंकी हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) अभी कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही गृह मंत्री इसके बारे में सदन को सूचित कर सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसेना राज्य में आतंकी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये सुरक्षा बल, राज्य पुलिस बल और खुफिया तंत्र के बीच बेहतर तालमेल कायम कर रही है।आतंकी हमलों और सामरिक कार्रवाई में 2018 में सेना के 12 जवान शहीद हुये। जबकि 2017 में यह संख्या 13 और 2016 में छह थी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों की सजग निगरानी और प्रभावी कार्रवाई के कारण राज्य में सक्रिय आतंकवादी संगठन नेतृत्व और संसाधनों के संकट में घिर गये हैं।

सिंह ने सोमवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल के जवाब में बताया कि राज्य में पुलवामा आतंकी हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) अभी कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही गृह मंत्री इसके बारे में सदन को सूचित कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि सेना राज्य में आतंकी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये सुरक्षा बल, राज्य पुलिस बल और खुफिया तंत्र के बीच बेहतर तालमेल कायम कर रही है। सिंह ने कहा कि आतंकवादी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है जिसकी वजह से आतंकी संगठन इस समय नेतृत्व और संसाधनों के संकट का सामना कर रहे हैं।

रक्षा मंत्री ने बताया कि आतंकी हमलों और सामरिक कार्रवाई में 2018 में सेना के 12 जवान शहीद हुये। जबकि 2017 में यह संख्या 13 और 2016 में छह थी। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रराजनाथ सिंहजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण