लाइव न्यूज़ :

ASEAN देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक के लिए बैंकॉक पहुंचे राजनाथ सिंह

By भाषा | Updated: November 16, 2019 23:34 IST

Open in App
ठळक मुद्दे राजनाथ सिंह ‘एडीएमएम प्लस’ की बैठक में हिस्सा लेने के लिए बैंकाक पहुंचेआसियान देशों और आठ अन्य देशों के रक्षा मंत्री इकट्ठा होंगे और सुरक्षा सहयोग को आग ले जाने के तौर तरीकों पर चर्चा करेंगे।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ‘एडीएमएम प्लस’ की बैठक में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को बैंकाक पहुंचे जहां आसियान देशों और आठ अन्य देशों के रक्षा मंत्री इकट्ठा होंगे और सुरक्षा सहयोग को आग ले जाने के तौर तरीकों पर चर्चा करेंगे। एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘ राजनाथ सिंह आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक ‘मीटिंग प्लस’ (एडीएमएम प्लस) तथा रक्षा एवं सुरक्षा 2019 प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लेने के आज बैंकाक पहुंचे।’’

सिंह का रविवार को थाईलैंड के बैंकॉक में ‘एडीएमएम प्लस’ बैठक में शिरकत करने का कार्यक्रम है। ‘एडीएमएम प्लस’ बैठक के एजेंडे के तहत सिंह म्यामांर के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल सीन विन के साथ मिलकर ‘हैंडबुक ऑन मिलिट्री मेडिसीन फोर आसियान (दक्षिणपूर्व एशियाई देशों का संघ)’ भी जारी करेंगे।’’

विज्ञप्ति में कहा गया है , ‘‘इस बैठक में हिस्सा लेने वाले कई देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ सिंह की द्विपक्षीय बैठक की भी योजना है।’’

आसियान के दस देशों के अलावा जापान, अमेरिका, चीन जैसे आठ देश भी अधिक व्यावहारिक रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए इस बैठक में भाग लेंगे। विज्ञप्ति के अनुसार सिंह इस यात्रा के दौरान थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चान -ओ-चा से शिष्टाचार भेंट भी करेंगे। 

टॅग्स :राजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील