लाइव न्यूज़ :

लखनऊ में राजनाथ सिंह और कौशल किशोर के बेटे प्रचार में जुटे, मंत्री पिता को जिताने के लिए संभाली प्रचार की कमान

By राजेंद्र कुमार | Updated: April 20, 2024 10:51 IST

लखनऊ सीट पर भाजपा के प्रत्याशी राजनाथ सिंह के लिए उनके दोनों बेटे पंकज सिंह और नीरज सिंह चुनाव प्रचार कर रहे हैं। राजनाथ सिंह के छोटे बेटे नीरज सिंह रोज ही पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कभी नुक्कड़ सभा में तो कभी चुनाव संचालन समिति की बैठकों में शामिल होकर चुनावी रणनीति बनाने में जुटे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री बेटों का नारा, पापा को जितना है, जीत की हैट्रिक लगानी हैमंत्री पिता को जिताने के लिए, उनके बेटों ने संभाली प्रचार की कमानलखनऊ में राजनाथ सिंह और कौशल किशोर के दोनों बेटे प्रचार में जुटे

Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश की सियासत में लखनऊ और मोहनलालगंज लोकसभा सीट की अपनी खासियत है। यह दोनों सीटें देश की हाई प्रोफाइल सीटों में शुमार की जाती है। लखनऊ सीट को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की कर्मभूमि कहा जाता है। इस सीट पर 1991 से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कब्जा रहा है। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वर्ष 2014 से इस सीट पर चुनाव जीत रहे हैं। इसी तर्ज पर मोदी सरकार में आवास एवं शहरी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कौशल किशोर भी वर्ष 2014 से मोहनलालगंज सीट से लगातार चुनाव जीत रहे हैं। इस बार भी लखनऊ शहर की इन सीटों पर भाजपा ने राजनाथ सिंह और कौशल किशोर को चुनाव मैदान में उतारा है। तो अब राजनाथ सिंह और कौशल किशोर के पुत्र अपने पापा की जीत को सुनिश्चित करने के लिए चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इसी तरफ से राजनाथ सिंह और कौशल किशोर के खिलाफ चुनाव लड़ लड़ रहे प्रत्याशियों के बेटे-बेटी भी अपने पापा को जीतने के लिए भीषण गर्मी की परवाह किए बिना लोगों के घर-घर जाकर लोगों से पापा के लिए वोट मांग रहे हैं।

अबकी बार पांच लाख पार 

फिलहाल पापा के लिए लखनऊ सीट पर भाजपा के प्रत्याशी राजनाथ सिंह के लिए उनके दोनों बेटे पंकज सिंह और नीरज सिंह चुनाव प्रचार कर रहे हैं। राजनाथ सिंह के छोटे बेटे नीरज सिंह रोज ही पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कभी नुक्कड़ सभा में तो कभी चुनाव संचालन समिति की बैठकों में शामिल होकर चुनावी रणनीति बनाने में जुटे हैं। नीरज अपने पिता राजनाथ सिंह को पांच लाख से अधिक मतों से जिताने के टार्गेट पर काम कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अबकी बार पांच लाख पार का नारा दिया है। राजनाथ सिंह पिछले चुनाव में 3 लाख 47 हजार से ज्यादा वोटों से जीते थे। 

वही दूसरी तरफ इस तरह का कोई नारा मोहनलालगंज सीट से चुनाव लड़ रहे मोदी सरकार के मंत्री कौशल किशोर के खेमे से नहीं लगाया जा रहा है। कौशल किशोर के दो बेटे विकास किशोर और प्रभात किशोर अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में पापा के लिए वोट मांग रहे हैं। विकास किशोर महिलाबाद और प्रभात सिधौली विधानसभा क्षेत्र में बीते दस दिनों से बूथ अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष और पन्ना प्र्मुखो के साथ बैठक करते हुए नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर अपने पापा को जिताने की अपील लोगों से कर रहे हैं। पापा तीसरी बार इस सीट से चुनाव जीते, विकास और प्रभात का ज़ोर इसी पर है।

विपक्षी नेता के बेटे-बेटी भी पापा के प्रचार में जुटे 

ऐसा नहीं हैं कि सिर्फ राजनाथ सिंह और कौशल किशोर को जिताने के लिए ही उनके पुत्र भीषण गर्मी में पसीना बहा रहे हैं। राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रहे समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक रविदास मल्होत्रा के इकलौते बेटे शिवम भी पापा के लिए चुनाव प्रचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वह रोज सुबह दस बजे से चुनाव प्रचार करने के लिए घर से निकल जाते हैं और वार्ड स्तर पर घर-घर जाकर सपा सरकार में हुए कामों को गिना रहे हैं। शिवम कहते हैं वह रोज करीब दस घंटे चुनाव प्रचार करते हैं और इस दौरान वह अपने पिता ही दवाइयों से लेकर उनके खानपान का भी ध्यान रखते हैं।

इसी तरह से राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी सरवर मलिक की दो बेटियां उनके चुनाव प्रचार की कमान सँभाल रही हैं। बड़ी बेटी नौशीन अरवन और छोटी बेटी ऊरूज मलिक लखनऊ के अलग-अलग इलाको में महिलाओं के साथ बैठकें कर पिता के लिए समर्थन जुटा रही हैं। यह दोनों लोगों से बसपा और पिता के पक्ष में मतदान करने के साथ ही बदलाव की अपील भी कर रही हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लखनऊराजनाथ सिंहBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर