लाइव न्यूज़ :

राजनाथ ने ताजिकिस्तान में बीआरओ सड़क परियोजना की प्रगति का जायजा लिया

By भाषा | Updated: July 29, 2021 21:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जुलाई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को ताजिकिस्तान में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा बनायी जा रही एक प्रमुख सड़क के निर्माण का जायजा लिया। ताजिकिस्तान मध्य एशिया में भारत के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण देश है।

सिंह ने ताजिकिस्तान की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन परियोजना स्थल का दौरा किया।

सिंह के कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने ताजिकिस्तान में एक बीआरओ परियोजना स्थल का दौरा किया। बीआरओ अयनी चौराहे से चोरटुट तक एक सड़क का निर्माण कर रहा है। यह ताजिकिस्तान सरकार को भारत सरकार की अनुदान सहायता परियोजना है।’’

भारत और ताजिकिस्तान के बीच रक्षा और सुरक्षा संबंध पिछले कई वर्षों में मजबूत हुए हैं। भारत ने राजधानी दुशांबे के पास अयनी एयरबेस भी विकसित किया है।

रक्षा मंत्री ने ताजिकिस्तान में पढ़ रहे भारतीय छात्रों से भी बातचीत की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘तजाकिस्तान में पढ़ रहे भारतीय छात्रों के साथ अच्छी बातचीत हुई। हमने अपने देश में असीमित क्षमता और भारत में 'आत्मनिर्भरता' की दिशा में चल रहे प्रयासों के बारे में बात की। हमने स्वास्थ्य और शिक्षा में उभरते रुख पर भी चर्चा की।’’

सिंह आठ देशों के प्रभावशाली समूह एससीओ के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों के एक सम्मेलन में भाग लेने के लिए तीन दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को दुशांबे पहुंचे थे।

उन्होंने बुधवार को सम्मेलन में अपने संबोधन में कहा कि आतंकवाद अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए सबसे गंभीर खतरा है और आतंकवाद के किसी भी कृत्य को समर्थन मानवता के खिलाफ अपराध है।

उन्होंने एससीओ सम्मेलन के इतर ताजिकिस्तानी रक्षा मंत्री कर्नल जनरल शेराली मिर्जो के साथ भी बातचीत की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए