लाइव न्यूज़ :

राजनाथ ने पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी, कहा देश उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा

By भाषा | Updated: February 14, 2021 21:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 फरवरी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दो साल पहले 14 फरवरी, 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए 40 जवानों को रविवार को श्रद्धांजलि दी और कहा कि देश उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी, 2019 को आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर हमला किया था जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। घटना के बाद 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट स्थित आतंकवादी शिविर पर हवाई हमला किया था।

हमले के दो साल पूरे होने पर सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘मैं 2019 में पुलवामा आतंकवादी हमले में अपने जीवन का बलिदान देने वाले सीआरपीएफ के बहादुर जवानों को श्रद्धांजलि देता हूं।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘देश कभी भी उनके उनकी सेवा और उनके सर्वोच्च बलिदान को नहीं भूलेगा। हमले के कारण दुख झेल रहे उनके परिवारों के साथ हम सदैव खड़े रहेंगे।’’

हमले के दिन सीआरपीएफ के काफिले में 78 वाहन थे। उनमें से पांचवें नंबर की बस को जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर ने निशाना बनाया था और जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर विस्फोटक से लदा वाहन बस के पास उड़ा दिया।

काफिले में 2,500 से ज्यादा जवान थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस