लाइव न्यूज़ :

अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘भीड़’ में नजर आएंगे राजकुमार राव

By भाषा | Updated: October 14, 2021 12:50 IST

Open in App

मुंबई, 14 अक्टूबर फिल्मकार अनुभव सिन्हा ने बृहस्पतिवार को अपनी नई फिल्म ‘भीड़’ की घोषणा की। यह एक ‘सामाजिक ड्रामा’ होगी जिसमें राजकुमार राव मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

सिन्हा, गंभीर विषयों पर फिल्म बनाने के लिए पहचाने जाते हैं। ‘मुल्क’, ‘आर्टिकल 15’, ‘थप्पड़’ जैसी फिल्में बना चुके सिन्हा का कहना है कि वह काफी समय से राव के साथ काम करना चाहते थे।

उन्होंने एक बयान में कहा ‘‘ ‘भीड़’ एक ऐसा शीर्षक है, जो पूरी टीम को एक बार में पसंद आ गया। मेरे लिए फिल्म के कलाकारों का चयन काफी महत्वपूर्ण था। राव उन कलाकारों में से हैं, जो खुद को किसी भी कहानी में आसानी से ढाल सकते हैं। उनके साथ काम करने की काफी इच्छा थी। उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।’’

निर्देशक ने बताया कि भूषण कुमार की निर्माण कम्पनी के बैनर तले फिल्म का निर्माण होगा।

वहीं, अभिनेता राजकुमार राव ने कहा कि सिन्हा एक विशिष्ट निर्माता हैं और वह उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ अनुभव सिन्हा के साथ काम करने को लेकर काफी उस्साहित हूं। ऐसे निर्माता के साथ काम करना बेहद सम्मन की बात है। वहीं, फिल्म ‘लूडो’ की सफलता के बाद भूषण कुमार के साथ काम करना घर वापसी जैसा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए