लाइव न्यूज़ :

पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार होंगे चुनाव आयुक्त, अशोक लवासा की लेंगे जगह

By स्वाति सिंह | Updated: August 22, 2020 01:05 IST

राजीव कुमार की नियुक्ति के संबंध में कानून एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग ने शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी किया। बता दें कि लवासा 31 अगस्त को अपने कार्यभार से मुक्त होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देराजीव कुमार को नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। अशोक लवासा ने 18 अगस्त को चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा दिया था।

नई दिल्ली: पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार को नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। वह अशोक लवासा की जगह लेंगे। अशोक लवासा ने 18 अगस्त को चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा दिया था। राजीव कुमार की नियुक्ति के संबंध में कानून एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग ने शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी किया।

बता दें कि लवासा 31 अगस्त को अपने कार्यभार से मुक्त होंगे। अशोक लवासा एशियाई विकास बैंक (ADB) में उपाध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं। 

जानें कौन है राजीव कुमार

राजीव कुमार 1984 बैच के झारखंड कैडर के IAS अधिकारी हैं। उन्होंने पिछले साल जुलाई महीने में वित्त सचिव का कार्यभार संभाला था और इस साल मार्च तक इस पद पर थे। उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी की महात्वाकांक्षी प्रधानमंत्री जन धन योजना और मुद्रा ऋण योजना जैसी प्रमुख योजनाओं में अहम भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।

विधि मंत्रालय ने अधिसूचना में कहा, "राष्ट्रपति  चुनाव आयुक्त के पद पर राजीव कुमार की नियुक्ति से खुश हैं। चुनाव आयुक्त के रूप में उनकी नियुक्ति उसी समय से प्रभावी होगी जब अशोक लवासा का इस्तीफा प्रभावी होगा।" 

बता दें कि सुनील अरोड़ा भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। अशोक लवासा के अलावा दूसरे चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा हैं। कुमार 10 दिन बाद इन वरिष्ठ अधिकारियों की टीम का हिस्सा बनेंगे। 

टॅग्स :चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतAmbala Municipal Corporation Election 2026: कुल 20 सीट, बीजेपी खाते में 16, कांग्रेस के पास 3 और निर्दलीय ने 1 पर किया कब्जा, अंबाला में विजेताओं की वार्ड-वार सूची

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार