लाइव न्यूज़ :

Rajiv Kumar: राजीव कुमार ने संभाला मुख्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यभार, बने देश के 25वें सीईसी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 15, 2022 14:52 IST

नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त के सामने सबसे पहली जिम्मेदारी राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव कराने की होगी जो जल्द ही होने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने सुशील चंद्रा का स्थान लिया राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति का चुनाव कराने की होगी पहली जिम्मेदारी

नयी दिल्ली: पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार ने रविवार को देश के 25वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) के रूप में प्रभार संभाल लिया। वे एक सितंबर, 2020 से निर्वाचन आयुक्त के तौर पर चुनाव आयोग से जुड़े हुए थे और बृहस्पतिवार को उन्हें सीईसी नियुक्त करने की घोषणा की गई थी। उन्होंने सुशील चंद्रा का स्थान लिया है जो शनिवार शाम को सेवानिवृत्त हो गए। 

नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त के सामने सबसे पहली जिम्मेदारी राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव कराने की होगी जो जल्द ही होने वाले हैं। उनके कार्यकाल में ही 2024 के लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव होंगे।

संविधान के अनुच्छेद 324 के खंड (2) के अनुसरण में राष्ट्रपति राजीव कुमार को 15 मई, 2022 से मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। इससे पहले कुमार ने 1 सितंबर, 2020 को भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) के चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला था।

राजीव कुमार चुनाव आयोग में कार्यभार संभालने से पहले कुमार सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड के अध्यक्ष थे। वे अप्रैल 2020 में PESB के अध्यक्ष के रूप में शामिल हुए। 1960 में जन्मे कुमार का कार्यकाल फरवरी 2025 में खत्म होगा।

कुमार को जब निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया था तब वह लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) के अध्यक्ष थे। उन्होंने तत्कालीन निर्वाचन आयुक्त अशोक लवासा के इस्तीफे के बाद एक सितंबर 2020 को निर्वाचन आयुक्त का पदभार संभाला था। वे भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1984 बैच के बिहार/झारखंड कैडर के आईएएस हैं।

कुमार ने बीएससी, एलएलबी, पीजीडीएम, और सार्वजनिक नीति में मास्टर सहित कई शैक्षणिक डिग्री हासिल की और केंद्र और राज्य कैडर के मंत्रालयों में सरकार के लिए काम करने का 37 से अधिक वर्षों का अनुभव हैं।

पर्यावरण और वन, मानव संसाधन, वित्त और बैंकिंग क्षेत्र में काम किया। कुमार भारतीय रिजर्व बैंक, एसबीआई, नाबार्ड के केंद्रीय बोर्ड के निदेशक भी रहे हैं। आर्थिक खुफिया परिषद (ईआईसी), वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद (एफएसडीसी), बैंक बोर्ड ब्यूरो (बीबीबी) के सदस्य भी रह चुके हैं।

टॅग्स :Rajeev Kumarelection commission
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारततृणमूल कांग्रेस कार्यालय में कैरम खेल रहे थे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के तीन कर्मी, निर्वाचन आयोग ने किया निलंबित

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?