लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की टीम से होगी कई ब्यूरोक्रेट की छुट्टी, राजीव गौबा बन सकते हैं नए टीम लीडर

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 2, 2019 13:12 IST

केंद्रीय गृह सचिव राजीव गौबा को पी के सिन्हा के स्थान पर अगला कैबिनेट सचिव नियुक्त किया जा सकता है। कैबिनेट सचिव का पद देश की नौकरशाही में शीर्ष पद है।

Open in App
ठळक मुद्देराजीव गौबा को पी के सिन्हा के स्थान पर अगला कैबिनेट सचिव नियुक्त किया जा सकता है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और पीएम मोदी के चीफ सेक्रेटरी नृपेंद्र मिश्रा का कार्यकाल भी पूरा हो रहा है।

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत हो चुकी है। पीएम मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में कई फेरबदल किए हैं। उसी प्रकार उनके ब्यूरोक्रेट की टीम में भी कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पीएम मोदी की ब्यूरोक्रेसी टीम के कई अधिकारियों का कार्यकाल इस साल पूरा हो रहा है। ऐसे में कई नए अधिकारियों को जगह मिल सकती है। इसमें प्रमुख नाम राजीव गौबा का है। उन्हें पी के सिन्हा के स्थान पर अगला कैबिनेट सचिव नियुक्त किया जा सकता है। सिन्हा का चार साल का कार्यकाल 12 जून को समाप्त हो रहा है।

कौन हैं राजीव गौबा

सबसे वरिष्ठ नौकरशाहों में से एक गौबा केंद्र सरकार के साथ ही झारखंड और बिहार सरकारों में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। गृह सचिव के रूप में उनके दो साल का कार्यकाल 31 अगस्त को पूरा होगा। इस संबंध में जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने कहा कि पूरी संभावना है कि गौबा अगले कैबिनेट सचिव होंगे। 

कैबिनेट सचिव का पद देश की नौकरशाही में शीर्ष पद है। अगर 1982 बैच के झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी गौबा को कैबिनेट सचिव नियुक्त किया जाता है तो उनका कार्यकाल दो साल का होगा। इसे आगे दो वर्षों के लिए बढ़ाया जा सकता है।

सिन्हा को पहली बार 2015 में दो साल के लिए नियुक्त किया गया था। उन्हें 2017 और 2018 में एक एक वर्ष का विस्तार दिया गया। सिन्हा के दोनों पूर्ववर्तियों - अजीत कुमार सेठ और के एम चंद्रशेखर - ने भी चार चार साल तक इस पद पर काम किया था।

कई अधिकारियों को मिल सकता है एक्सटेंशन

जिन अधिकारियों का कार्यकाल पूरा हो रहा है उसमें प्रमुख नाम राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और पीएम मोदी के चीफ सेक्रेटरी नृपेंद्र मिश्रा का है। माना जा रहा है कि पीएम मोदी इन दोनों अधिकारियों का कार्यकाल बढ़ाएंगे। हालांकि इसके बावजूद मोदी के ब्यूरोक्रेट की टीम से 15-20 अधिकारियों का जाना तय है।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :मोदी सरकारनरेंद्र मोदीअजीत डोभाल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी