लाइव न्यूज़ :

इतिहास में 21 मईः राजीव गांधी की हत्या, सुष्मिता सेन को मिस यूनिवर्स का खिताब 

By भाषा | Updated: May 21, 2019 12:54 IST

लिट्टे उग्रवादियों ने इस दिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जान ले ली थी। श्रीलंका में शांति सेना भेजने से नाराज तमिल विद्रोहियों ने तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में राजीव पर आत्मघाती हमला किया। लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे राजीव गांधी के पास एक महिला फूलों का हार लेकर पहुंची और उनके बहुत करीब जाकर अपने शरीर को बम से उड़ा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देसुष्मिता सेन ने 21 मई को ही ब्रह्मांड सुंदरी (मिस यूनिवर्स) का खिताब अपने नाम किया था। पेरिस में फुटबाल की सर्वोच्च संस्था अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) की स्थापना।

आज 21 मई का यह दिन कहने को तो साल के बाकी दिनों की तरह 24 घंटे का एक सामान्य दिन ही है, लेकिन 1991 को इस दिन की एक घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया।

लिट्टे उग्रवादियों ने इस दिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जान ले ली थी। श्रीलंका में शांति सेना भेजने से नाराज तमिल विद्रोहियों ने तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में राजीव पर आत्मघाती हमला किया। लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे राजीव गांधी के पास एक महिला फूलों का हार लेकर पहुंची और उनके बहुत करीब जाकर अपने शरीर को बम से उड़ा दिया।

धमाका इतना जबरदस्त था कि उसकी चपेट में आने वाले ज्यादातर लोगों के मौके पर ही परखच्चे उड़ गए। 21 मई को ही भारत की 18 बरस की एक दुबली पतली सी लड़की ने सारी दुनिया की सुंदरियों को पीछे छोड़कर देश के लिए खूबसूरती का सबसे बड़ा तमगा हासिल किया।

सुष्मिता सेन ने 21 मई को ही ब्रह्मांड सुंदरी (मिस यूनिवर्स) का खिताब अपने नाम किया था।

देश दुनिया के इतिहास में 21 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलिसलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

1502 : पुर्तगाल के जोआओ दा नोवा ने दक्षिण अटलांटिक महासागर में सेंट हेलेना द्वीप की खोज की।

1819 :अमेरिका के न्यूयार्क शहर की सड़कों पर पहली बार साइकिल देखी गई इसे स्विफ्ट वॉकर कहा जाता था।

1840 : न्यूजीलैंड को ब्रिटेन का उपनिवेश घोषित किया गया।

1851 : दक्षिण अमेरिका के कोलंबिया में गुलामी प्रथा समाप्त हुई।

1881 : अमेरिकी रेड क्रॉस संस्था की स्थापना।

1904 : पेरिस में फुटबाल की सर्वोच्च संस्था अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) की स्थापना।

1918 : अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने महिलाओं को मतदान की अनुमति दी।

1927 : अमेरिका के एक पायलट चार्ल्स लिंडनबर्ग ने एक छोटे से विमान से न्यूयार्क से पेरिस के बीच बिना रुके पहली अटलांटिक पार उड़ान भरी।

1935 : क्वेटा शहर :अब पाकिस्तान में: भूकंप में बुरी तरह तबाह। 30 हजार से अधिक लोगों की मौत।

1961 : दक्षिण अफ्रीका के अलाबामा के मोंटगुमरी शहर में श्वेत और अश्वेत लोगों के बीच टकराव। रंगभेद का विरोध करने वाले डा. मार्टिन लूथर किंग की सभा के दौरान श्वेत लोगों द्वारा हंगामा करने से झगड़ा शुरू हुआ।

1991 : तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में आत्मघामी बम हमले में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की हत्या।

1994 : सुष्मिता सेन मनीला में संपन्न 43वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में खिताब से नवाजी गईं। 

टॅग्स :राजीव गाँधीअमेरिकाजापान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत